जब बिदाई के एक घंटे के बाद ही दुल्हन के साथ वापिस लौटी बारात, जानें पूरी हकीकत

भूस्खलन के कारण सड़क पर जमा हुई मिट्टी के कारण घर वापिस जाने में सक्षम नहीं था परिवार

क्या हो जब शादी के एक घंटे के बाद ही दूल्हा अपनी बारात लेकर वापिस ससुराल आ जाये। कुछ ऐसा ही हुआ हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में, जहां शादी के बाद दुल्हन को लेकर गई बारात शादी के एक घंटे बाद ही वापिस दुल्हन के घर लौट आई। बारात को वापिस आई हुई देखकर दुल्हन पक्ष के पैरों तले से जमीन खिसक गई, हालांकि जब मामला पूरा मामला सामने आया तब परिवार की जान में जान आई। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के रोपा गाँव में एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी कर उसे विदा कर दिया था। बेटी को विदा कर परिवार आराम करने बैठा ही था कि अचानक से उन्होंने घर के आगे बारात को वापिस अपने घर के आँगन में देखा। यह दृश्य देखकर ही युवती के घरवालें काफी भयभीत हो गए थे। हालांकि जब हकीकत सामने आई तो युवती के परिवार वालों ने दूल्हे-दुल्हन और बारात का फिर से स्वागत किया था। 
दरअसल बिदाई के बाद जब बारात वापिस जा रही थी, तब नजदीक के पहाड़ी इलाके में हुये भूस्खलन के कारण रास्ता बंद हो गया था। खराब मौसम और देर रात हो गए होने के कारण भूस्खलन के कारण जमा हुई मिट्टी को हटाया नहीं जा सका था। जिसके चलते बारात बीच रास्ते में फंस गई थी। फंस जाने के कारण दूल्हे के परिवार ने रास्ते पर रहने कि जगह दुल्हन के घर वापिस जाना अधिक उचित माना था। जिसके चलते वह वापिस दुल्हन के घर लौट गए थे। हालांकि इस दौरान कई लोग पैदल ही घर पहोंच गए थे। 
एक घंटे में ही बारात को वापिस आया देखकर पहले तो परिवार काफी डर गया था। हालांकि जब दुल्हन के परिवार को पूरी जानकारी हुई तो उन्होंने सभी के लिए रहने और खाने का प्रबंध किया था। जिसके बाद दूसरे दिन रास्ते पर से मिट्टी और पत्थरों के हटाये जाने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर वापिस घर पहुंचा था।