यूपी : लव जिहाद का एक और किस्सा आया सामने, संजय बन इमरान ने रचाई हिन्दू महिला से शादी

शादी के बाद धर्मपरिवर्तन करने पर किया मजबूर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ, 25 जून (आईएएनएस)| लखनऊ पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी धार्मिक पहचान छिपाने, एक महिला से शादी करने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने महिला की बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म भी किया था। इस घटना का पता तब चला जब गुडंबा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि कानपुर के रहने वाले इमरान खान नाम के एक शख्स ने फर्जी पहचान बनाई और अपना परिचय संजय चौहान बताया।
तलाकशुदा महिला की पिछली शादी से एक नाबालिग लड़की थी। आरोपी के साथ शादी के कुछ दिनों बाद, महिला ने दावा किया कि इमरान ने उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जब उसने अपना धर्म बदलने से इनकार किया, तो इमरान ने कथित तौर पर उसे परेशान किया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी बलात्कार किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कई फर्जी पहचान पत्र और वोटर आईडी कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस उपायुक्त, उत्तर क्षेत्र, देवेश पांडे ने कहा, "महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने का भी आरोप लगाया। जांच के बाद, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।"
(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)
Tags: Lucknow