राजस्थान : 11 वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद पत्थरों से मार-मारकर की हत्या

राजस्थान : 11 वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद पत्थरों से मार-मारकर की हत्या

पहाड़ियों में मिला मासूम का शव, ग्रामीणों में फैला आक्रोश, आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की

देश भर में पिछले काफी समय से नाबालिग कन्याओं के साथ दुष्कर्म की घटना काफी बढ़ गई है। एक ऐसी ही घटना राजस्थान की तीर्थनगरी पुष्कर से सामने आई है। जहां एक 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या किए होने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में काफी रोष फैला हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुष्कर के थाना इलाके की रहने वाली लड़की सुबह 10 बजे के करीब बकरियाँ चराने निकली थी। हालांकि देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटी थी। जिसके चलते परिवार वालों ने उसकी छानबीन शुरू की। देर रात परिवार वालों को उसका शव गाँव के नजदीक आई बैजनाथ की पहाड़ियों में पड़ा मिला। अपनी मासूम बच्ची का शव इस तरह से देखकर परिवार वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई 
पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वह तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट्मॉर्टेम के लिए उसे अस्पताल भेजा। माना जा रहा है की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे पत्थरों से मार-मार कर उसकी हत्या कर दी गई। इस पूरी घटना से गाँव वाले काफी आक्रोशित हो गए है और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।