इस्त्री में छिपा कर यात्री ला रहा था 40 लाख का सोना, कस्टम अधिकारियों ने किया गिरफ्तार

इस्त्री में छिपा कर यात्री ला रहा था 40 लाख का सोना, कस्टम अधिकारियों ने किया गिरफ्तार

दुबई से तस्करी कर के लाया गया था सोना, चेकिंग के दौरान गया कस्टम के अधिकारियों को शक

एयरपोर्ट पर से आए दिन कस्टम के अधिकारियों द्वारा स्मगलिंग कर रहे लोगों को हिरासत में लिया जाता है, कस्टम के अधिकारियों की मुस्तैदी के कारण आए दिन एयरपोर्ट पर से काफी अवैध सोना और अन्य कीमती चीज वस्तुएं लोगों से बरामद की जाती है। हालांकि कस्टम के अधिकारियों के इतना मुस्तैद होने के बावजूद कई लोग नए-नए तरीके से अवैध तरीके से चीज सामान को देश में घुसाने की कोशिश करते रहते है। ऐसा ही कुछ प्रयास लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक यात्री द्वारा किया गया था।
लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक यात्री दुबई से तस्करी का सोना ला रहा था। कस्टम के अधिकारियों से छिपाने के लिए यात्री सोना अपने समान में रखे इस्त्री में रखा था। पर एयरपोर्ट पर कस्टम के अधिकारियों को इस व्यक्ति पर शक गया और उन्होंने उसके लगेज की चेकिंग की, जिसमें से उन्हे इस्त्री मिला। जब अधिकारियों ने इस्त्री को चेक किया तो उसमें से उन्हें लगभग 814 ग्राम सोने की बिस्किट मिली। जिसकी कीमत 40 लाख से भी अधिक की आँकी गई है। 
कस्टम के अधिकारियों द्वारा यात्री को हिरासत में लिया गया है। जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा अभी भी मामले की जांच की जा रही है। 
Tags: Lucknow