दहेज की मांग पूरी ना होने पर दूल्हे ने लगाया दुल्हन में चुड़ैल के वास होने का आक्षेप, शादी तोड़कर सभी हुये गायब

वरमाला के दौरान अधिक गर्मी से बेहोश हुई दुल्हन तो दूल्हे के बहनोई ने चुड़ैल बताया

दहेज का दूषण भारत के कई समाजों और इलाकों में काफी बुरी तरह फ़ेल चुका है। दहेज के कारण कई बार देखा गया है कि बारात दुल्हन के घर से वापिस हुई हो। ऐसे में उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले से कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां दूल्हा जयमाला के दौरान ही दुल्हन को छोडकर बारात सहित वहाँ से गायब हो गया। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, कन्नौज में सिकंदरपुर पुलिस चौकी के इलाके में यह घटना हुई थी। जहां मैनपूरी के देवेंद्र अपने पुत्र धर्म सिंह कि बारात लेकर आए थे। हर जगह खुशियों का माहौल था। हालांकि वरमाला के दौरान भीषण गर्मी और प्यास के चलते दुल्हन को अचानक चक्कर आ गए और वह बेहोश हो गई। दुल्हन को बेहोश होता देख दूल्हे के बहनोई ने दुल्हन के अंदर भूत होने का दावा किया और उसे पागल करार कर दिया। दूल्हे के बहनोई लालू ने कहा कि उसे पहले से ही शक था कि लड़की में कोई भूत बाधा है। बस फिर क्या था, लड़के ने भी कह दिया कि कुछ भी हो जाये वह इस लड़की से शादी नहीं करेगा और धीरे धीरे पूरी बारात वहाँ से चली गई। 
बारातियों के इस तरह चले जाने पर दुल्हन के परिवार ने पुलिस को फोन कर पूरी जानकारी दी। दुल्हन के पिता गिरीशचंद कठेरिया ने कहा कि वर पक्ष की तरफ से 50 हजार के अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी की गई थी। जिसे लेकर उन्होंने यह सब कुछ किया। गिरीशचंद ने कहा की उसने अपनी बेटी को दहेज में टीवी, फ्रिज, कूलर, अलमारी, बाइक, बेड और अन्य कई सामान दिये थे। पर शादी वाले दिन ही वर पक्ष की तरफ से 50 हजार के अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया और यही कारण है की वर पक्ष द्वारा मौके का फायदा उठाकर उनकी बेटी में चुड़ैल और भूत का वास होने की बात कहकर वह बारात वापिस लेकर लौट गए। 
Tags: Kannauj