बिहार: शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी समेत 7 घायल

बिहार: शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी समेत 7 घायल

हमलावरों में महिलाएं भी शामिल, असामाजिक तत्वों द्वारा गोली भी चलाई गई

मुंगेर, 14 जून (आईएएनएस)| बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया, इस दौरान एक उपाधीक्षक (डीएसपी) सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक के अंगरक्षक को गंभीर चोट आई है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फुसना गांव में शराब तस्करों को पकड़ने गई थी। इसी क्रम में उनलोगों के द्वारा पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। कम संख्या में होने के कारण पुलिसबल वापस थाना लौट आया।
इसके बाद, तारापुर पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस फिर से उसी गांव में पहुंची। इसके बाद एकबार फिर असमाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर तलवार, लाठी, डंडे से हमला कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, असमाजिक तत्वों द्वारा पुलिस टीम पर गोली भी चलाई।
खडगपुर के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। इस हमले में एक पुलिस उपाधीक्षक सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में संतोष कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए सिलीगुड़ी भेजा गया है। बाद में पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद सभी असमाजिक तत्व फरार हो गए। कुमार ने बताया कि मौके से दो पिस्तौल, भारी मात्रा में शराब और हथियार बनाने का ढेरो औजार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा पुलिस टीम पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है।
(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)
Tags: Bihar

Related Posts