मुंबई में मानसून की दर्दभरी शुरुआत, मकान ढहने से 11 की मौत

मुंबई में मानसून की दर्दभरी शुरुआत, मकान ढहने से 11 की मौत

मुंबई में इस बार मानसून का आगमन निर्धारित समय से एक दिन पहले ही हो गया। गरज के साथ भारी बारिश भी हुई। लोगों ने बरखा रानी के आगमन पर खुशी भी जाहिर की। लेकिन कुछेक के लिये मानसून का आगमन दर्द लेकर आया। 
मुंबई के मलाड इलाके में बारिश के कारण एक बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां एक चार मंजिला इमारत के ढहने से 11 लोगों के मौत की खबर है। हादसे में 8 लोग घायल हुए बताये गये है। दमकल दस्तों ने समय रहने राहत और बचाव कार्य शुरु करके महिलाओं-बच्चों सहित 15 लोगों को बचा लिया। 
स्थानीय प्रशासन का दावा है कि इमारत जर्जरित अवस्था में थी और भारी बारिश के कारण ये हादसा हो गया। भारी बारिश के कारण महानगर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गये और लोकल ट्रेन सेवा पर भी प्रतिकुल प्रभाव पड़ा। 
बता दें कि मानसून के प्रारंभ के साथ ही यहां चौबीस घंटों में 11 ईंच बारिश हुई है। आने वाले तीन-चार दिनों में मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 
Tags: Rain Mumbai