मुंबई में दोस्ती हुई शर्मशार, जन्मदिन के लिए बुलाकर दोस्तों ने किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

मुंबई में दोस्ती हुई शर्मशार, जन्मदिन के लिए बुलाकर दोस्तों ने किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी दोस्ती, एक ही दिन में तीन अलग-अलग जगहों पर किया गया दुष्कर्म

देश भर में लगातार दुष्कर्म की घटनाओं में काफी इजाफा देखने मिल रहा है। आए दिन अखबारों में दुष्कर्म की कई खबरे सामने आती है। एक और ऐसा ही किस्सा मुंबई से सामने आया है। जिसे सुनकर आप के पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। मुंबई की एक 16 साल की नाबालिग महिला के साथ एक ही रात में तीन अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग लोगों ने दुष्कर्म किया था। पूरे मामले में पुलिस द्वारा चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि अभी भी दो आरोपियों की तलाश जारी है। 
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 31 मई और 1 जून की बीच की रात को एक 16 साल की नाबालिग युवती के गुम होने की शिकायत मलाड वेस्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। पुलिस ने तुरंत ही एफ़आईआर दर्ज कर लड़की को ढूँढना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस को रात भर में लड़की कही भी नहीं मिली। हालांकि दूसरे दिन ही महिला खुद ही दोपहर के समय अपने घर पर वापिस आ गई थी। घर अनाए के बाद लड़की काफी डरी हुई और कमजोर दिखाई दे रही थी। माता-पिता ने इस बारे में उससे बातचीत की पर लड़की ने कुछ भी नहीं बोला। 
कुछ समय बाद वहाँ पहुंची महिला टीम ने भी उससे पूछताछ शुरू की। पहले तो लड़की ने महिला अधिकारी को कोई जवाब नहीं दिये। पर इसके बाद लड़की ने खुद ही सारी घटना का चितार दिया। जिसे सुनकर पुलिस के साथ-साथ सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपने इंस्टाग्राम के अपने एक फ्रेंड के जन्मदिन पर गए थे, जहां सभी ने दोस्त का जन्मदिन मनाया था। पर 2 मित्रों ने लड़की को कार के अंदर खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
इसके बाद दोनों ने उन्हें मलाड इलाके में आए एक मित्र के घर पर छोड़ दिया था। जहां उसके दोस्तों ने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी युवती अपने घर जाने के बदले अपने अन्य एक मित्र के पास पहुँच गई। जहां फिर से उसके साथ दुष्कर्म हुआ। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा चार आरोपियों को हिरासत में ले लिए गया है। इसके अलावा अन्य दो आरोपियों को अभी भी पुलिस ढूंढ रही है। दोनों दुष्कर्म में शामिल नहीं थे, पर वहाँ हाजिर थे। सभी आरोपियों को पोकसो एक्ट के तहत हिरासत में लिए गया है। 



Tags: Mumbai