उत्तर प्रदेश : दुल्हन ने दिखाई दबंगई, पहले चलाई गोली फिर दुल्हे को पहनाया हार!

उत्तर प्रदेश : दुल्हन ने दिखाई दबंगई, पहले चलाई गोली फिर दुल्हे को पहनाया हार!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं वीडियो,पुलिस कर रही हैं जाँच

शादी जैसे समारोह में थोड़ी बहुत गड़बड़ होने की जानकारी आए दिन सामने आती रहती हैं। शादियों में शराब या बंदूक से फायरिंग जैसी घटनाएँ बहुत आम हैं। एक बार फिर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ किसी शादी के समय जयमाल के दौरान दुल्हन स्टेज पर जाने से पहले रिवॉल्वर से फायरिंग करती नजर आ रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा हैं।
जानकारी के अनुसार, ये घटना जेठवारा थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर एक गांव की बताई जा रही हैं जहाँ रविवार रात बारात आई थी। इसी दौरान जयमाल के लिए आकर्षक मंच सजा था। रात करीब 11 बजे लाल जोड़े में सजी दुल्हन जयमाल के लिए घर से निकली तो साथ चल रही महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। दुल्हन जयमाल के मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी तभी पास मौजूद एक व्यक्ति ने उसके हाथ में रिवाल्वर थमा दी। दुल्हन ने मंच पर चढ़ते ही पहले रिवाल्वर से हर्ष फायर की उसके बाद वरमाला पहनाई।
ऐसे कोरोना के कठिन समय में दुल्हन का खुलेआम कानून का उल्लंघन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद सेलिब्रिटी फायरिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। आपको बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद भी पुलिस फायरिंग करने वाली दुल्हन की पहचान नहीं कर पाई।

Tags: Marriage

Related Posts