नशे की गोलियां देकर महिलाओं से दुष्कर्म करने वाले ढोंगी बाबा की कहानी, पुलिस के हत्थे चढ़ा

नशे की गोलियां देकर महिलाओं से दुष्कर्म करने वाले ढोंगी बाबा की कहानी, पुलिस के हत्थे चढ़ा

प्रसाद के स्वरूप में देता था गांजे की गोलियां, नशे की हालत में करता था दुष्कर्म

आसाराम और फल्हारी बाबा के बाद एक और पाखंडी 'तपस्वी बाबा' का भी पर्दा फ़ाश हो गया है। चार महिलाओं द्वारा बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था, जिसके चलते पुलिस ने बाबा को हिरासत में लिए था। तपस्वी बाबा खुद को भगवान बताता था और प्रसाद के रूप में गांजे की गोलियों का इस्तेमाल करता था। जिसके बाद नशे में रहने वाली महिलाओं को आश्रम ले जाकर सब कुछ उन्हें अर्पण करने कहता।बाबा इसके बाद महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता और किसी को भी ना बताने की धमकी देता। भांकरोटा पुलिस अधिकारी मुकेश चौधरी ने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद बाबा फरार हो गया था, हालांकि जांच के योगेंद्र मेहता उर्फ ​​तपस्वी बाबा को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़िता ने रिपोर्ट में कहा कि साल 1998 उसकी शादी जयपुर के बिंदायका औद्योगिक क्षेत्र में हुई थी। उनके ससुराल के कुल देवता तपस्वी बाबा हैं, जिनका आश्रम मुकुंदपुरा में स्थित है। पिछले 25 सालों से उनका परिवार बाबा के आश्रम में आता-जाता रहा है। हालांकि समय आने पर योगेंद्र मेहता ने बाबा के सिंहासन की बागडोर संभाली। इस तपस्वी बाबा का आश्रम सीकर रोड और दिल्ली रोड पर भी है। योगेंद्र बाबा अपने आप को तपस्वी कहने लगे। पीड़ित के पति भी अक्सर बाबा के पास जाते थे और सत्संग सुनते थे। बाबा ने अपने पति से पूरे परिवार को आश्रम में लाने को कहा। फिर वह अपने पति के साथ आश्रम जाने लगी। परिणीता ने कहा कि वह हर 5-6 महीने में आश्रम जाती थी। और वहाँ तीन-चार दिन रुकती थी। पहले कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन फिर चीजें बिगड़ने लगीं।
बाबा महिलाओं को आश्रम बुलाकर कहते थे, मैं ही भगवान हूं, तुम मेरी सेवा करो। सब कुछ गुरु को अर्पण कर दो। परिणीता ने बताया कि आश्रम में हर रात 8-10 महिलाएं रहती थीं। परिणीता ने आरोप लगाया कि एक रात बाबा ने उन्हें छत पर बने एक कमरे में बुलाया। उस कमरे में उसने गोली दी और कहा कि प्रसाद है। बाबा ने कहा, भगवान का ध्यान करो और भक्ति भाव से सब कुछ अर्पित करो। गोली खाते ही वह नशे में धुत हो गई। जिसका फायदा उठा कर बाब ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 6 महीने के बाद जब वह फिर से आश्रम गई तो फिर से बाबा ने ऐसा ही किया।
तीन दिन पहले उसका पति उसकी 20 वर्षीय बेटी को आश्रम ले गया। पर उन्होंने अपनी बेटी को आश्रम ले जाने से मना कर दिया। पति ने उसे आश्रम न ले जाने का कारण पूछने पर विवाहिता ने तपस्वी बाबा के सभी लीलाओं के बारे में जानकारी दी। परिजनों से बात करने पर पता चला कि बाबा ने महिला की भाभी और जेठानी के साथ भी दुष्कर्म किया था। जब उसके पति और भाई ने बाबा को फोन कर रेप के बारे में पूछा तो बाबा ने उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी।