जानें प्रज्ञा ठाकुर को क्यों नहीं हुआ कोरोना, खुद बताई से बात

जानें प्रज्ञा ठाकुर को क्यों नहीं हुआ कोरोना, खुद बताई से बात

कोरोना की लहर में आम और खास - कइयों ने अपनी जान गंवाई। कई नेता भी इस महामारी के दौरान मौत की नींद सो गये। कोरोना से बचने के लिये लोग नित निये उपाय भी करते दिखे। आयुर्वेद का भी चलन इस दौरान बढ़ चढ़ कर देखा गया। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने खुद को कोरोना न होने का एक प्रमुख कारण बताया। 
राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि वे नियमित रूप से गोमूत्र के अर्क का सेवन करती हैं। गोमुत्र का अर्क फेफडों में इन्फेक्शन नहीं होने देता। आयुर्वेद में यह एक सिद्ध हुआ उपचार है। इसीलिये उन्हें कोरोना के लिये और कोई दवाई नहीं देनी पड़ी और उन्हें कोरोना भी नहीं हुआ।
साध्वी प्रज्ञा सिंह लंबे समय से बीमार भी चल रही हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वे इन दिनों अपने स्टाफ के माध्यम से विभिन्न सेवा कार्यों में जुटी हुई हैं और प्रचार से दूर हैं। इसीलिये कुछ लोगों ने उनके गायब होने और ईनाम की घोषणाएं करके चुटकियां ली हैं लेकिन ऐसा करना संवैधानिक रूप से ठीक नहीं है।