कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट पढ़कर हो जाओगे भावुक

कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट पढ़कर हो जाओगे भावुक

सुसाइड नोट में दी सभी को सुरक्षित रहने की सलाह, पुलिस ने दर्ज किया आत्महत्या का मामला

देश की राजधानी दिल्ली में से एक डॉक्टर की आत्महत्या की घटना सामने आई है। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर विवेक राय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल रात को 11:15 बजे एक महिला ने फोन करके बताया कि उनके मित्र के पति दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने देखा की डॉ विवेक का मृतदेह पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मृतदेह को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा। आत्महत्या करने के पहले डॉक्टर ने अपने परिवार के लिए एक भावुक संदेश भी छोड़ा था। जिसमें लिखा था, सिम्मी और मम्मी दोनों को मेरा प्रेम। माफ करना सिम्मी, पर अब वह उसकी शादी में नहीं मौजूद रह सकेंगे। 
इसके अलावा पुलिस को उनके घर में एक से सुसाइड नोट भी मिली, जो डॉक्टर विवेक के हाथों से ही लिखी थी। इस नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने परिवार और दोस्तों को संबोधित करते हुए सभी को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।
अपनी पत्नी को संबोधित करते हुये विवेक ने लिखा है कि शायद वह उसके लिए सही नहीं थे। पर एक मिडल क्लास के होने के बावजूद उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की। शायद आपकी नजर में वह अच्छे पति नहीं रहे। यदि कोई भूल हो गई हो तो मुझे माफ करना। 
हालांकि पुलिस को अभी तक आत्महत्या करने का असली कारण नहीं मिला है। जिसके चलते पुलिस ने  आत्महत्या का केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई की है।