कोरोना पोजीटीव महिला के साथ वॉर्ड बॉय ने गंदी हरकत करने की कोशिश की, गिरफ्तार

देर रात को चेकअप के बहाने किया दुष्कर्म करने का प्रयास, महिला ने फोन कर पुलिस को दी जानकारी

देश भर में कोरोना फिर एक बार अपनी रफ्तार पकड़ चुका है। हालांकि इस महामारी के बीच भी मानो कुछ हैवान अपनी हैवानियत से बाज नहीं आ रहे। मध्यप्रदेश में हुई इस घटना के यह साबित हो चुका है की परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, पर कुछ लोग कभी नहीं बादल सकते। कोरोना के इस कठिन समय में जहां कुछ लोग सभी तरह से जितनी हो सके उतनी सहायता कर रहे है, वहीं कुछ लोग इस बीमारी में भी अपना स्वार्थ निकाल रहे है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुई इस घटना के बाद फिर से सभी को फिर से शर्म में डाल दिया है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, शहर में कोरोना के बढ़ते केसों के कारण एक होटल को कोरोना हॉस्पिटल में तब्दील कर दिया गया था। जहां एक वोर्ड बॉय ने एक कोरोना संक्रमित महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। महिला की स्थिति बिगड़ने के बाद उसे शनिवार को सुबह ऑक्सीज़न लगाया था। जिसके बाद उसे कुछ अच्छा लगा था। जहां रात को लगभग 11-12 बजे के आसपास चेकअप करने के लिए विवेक लोधी नाम का वोर्ड बॉय आया था। जिसने चेकअप के बहाने महिला को गंदी नियत से छूना शुरू कर दिया। 
पर जल्द ही महिला उसकी नियत समज गई और उसे वहाँ से भगा दिया। इसके बाद वह फिर से रात को 12 बजे के आसपास फिर से रूम में आया था और अंदर से रूम बंद करते हुये उसके पास जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। वोर्ड बॉय की इस तरह की हरकत देखकर महिला ने ज़ोर ज़ोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला के चिल्लाने के बाद आरोपी तुरंत ही वहाँ से भाग खड़ा हुआ। महिला ने तुरंत ही अपने पुत्र को फोन कर के इसबारे में जानकारी दी, जिसके चलते पुत्र अपने परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर होटल पहुंचा और पूरी घटना के बारे में पुलिस में एफ़आईआर दर्ज की। 
एफ़आईआर दर्ज करने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था और अब पुलिस वोर्ड बॉय की पूछताछ कर रही है। ग्वालियर की एसपी हितिका वसल ने इस बारे में बताते हुये कहा की वोर्ड बॉय ने देर रात महिला मरीज के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, जिसके चलते उसे हिरासत में ले लिया गया है। 

Related Posts