एक समुदाय ऐसा जहां शादी के बाद दुल्हन की वर्जिनिटी टेस्ट की है परंपरा, एक ताजा मामले में हुई है FIR

बेतुके नियमों के आधार पर ससुराल पक्ष ने दुल्हनों को घर निकाला, पंचायत ने किया समाज से बहिष्कृत

आज के समय में बहुत सारे पारंपरिक तरीके बदल चुके हैं वही इसी हिसाब से शादी विवाह को लेकर बहुत कुछ बदल चुका है। आज कल दोनों ही पक्ष हर तरह की तसल्ली कर लेना ही बेहतर मानता है। ऐसे में महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहाँ दो बहनों की एक साथ एक ही घर में शादी हुई और शादी के तुरंत बाद ससुराल वालों ने दोनों बहनों का वर्जिनिटी टेस्ट कराया। इतनी ही नहीं एक बहन के इसमें फेल होने पर 'जात पंचायत' ने इनके पति को इन्हें तलाक देने का फरमान जारी कर दिया।
इंडियन एक्सप्रेस की माने तो दोनों बहन कंजारभाट समुदाय से है और इन दोनों की शादी 27 नवंबर 2020 को कोल्हापुर में इनके ही समुदाय के दो भाइयों के साथ हुई। इन दोनों में से एक भाई सेना में है, जबकि दूसरा एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। आपको बता दें कि शादी के बाद दोनों दुल्हन को अलग-अलग कमरे में ले जाया गया और वहां इनकी 'वर्जिनिटी टेस्ट' की गई। इन्हें ये बताया गया कि इस समुदाय में ऐसा करने की परंपरा है। दरअसल वर्जिनिटी टेस्ट एक ऐसा परिक्षण है जिससे ये पता लगाया जाता है कि शादी से पहले किसी महिला ने किसी के साथ शारीरिक सबंध बनाया है या नहीं।
इस टेस्ट में दोनों में से एक बहन तो पास हो गई पर एक लड़की के लिए इस टेस्ट को पास नहीं माना गया। टेस्ट पास ना कर पाने वाली बहन पर अन्य लड़के से संबंध रखने का आरोप लगाया गया। इसके बाद 29 नवंबर को उनके पति और सास ने घर में रखने के लिए 10 लाख की मांग की। इसके अलावा दो बहनों ने ससुराल वालों पर मारपिट का भी आरोप लगाया।
आपको बता दें कि इसके बाद दोनों बहनों को घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद इनकी मां ने जात पंचायत से मदद मांगी। जहाँ पंचायत ने मामले को सुलझाने के लिए 40 हज़ार रुपये की डिमांड की। इसके बाद फरवरी 2021 में मंदिर के बाहर 'जात पंचायत' का आयोजन किया गया। इसमें शादी को खत्म करने और तलाक देने का फरमान सुनाया गया। इसके अलावा दोनों बहनों को समाज से बहिष्कार करने का भी फैसला सुनाया गया। 
इसके बाद पीड़ित परिवार ने लड़की वालों के ससुराल वालों और पंचायत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कोल्हापुर पुलिस ने शिकायत पर दोनों के पति, सास और पंचायत के कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने इस संबंध में पति और ससुराल वालों सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों बहनें अपने पतियों पर रेप का मामला दर्ज करने की मांग कर रही हैं। पीडिता के अनुसार, परिवार ने ससुराल वालों को समझाने करने की कोशिश की लेकिन हालात नहीं सुधरे। उसके अनुसार, "हमारे परिवार ने ससुराल वालों को राजी करने की कोशिश की लेकिन चीजें नहीं सुधरीं। बाद में फरवरी के महीने में हमारे ससुराल वालों की मौजूदगी में कम्युनिटी पंचायत ने हमारे तलाक की घोषणा कर दी।"