घर नई साइकल आने पर महिला ने की अगरबत्ती से पुजा, आईपीएस ने बताई संस्कृति की खूबसूरती

घर नई साइकल आने पर महिला ने की अगरबत्ती से पुजा, आईपीएस ने बताई संस्कृति की खूबसूरती

नए सायकल खरीदने के बाद की अगरबत्ती से पुजा

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कई बार इन वायरल चीजों से लोगों के बीच कुतूहल होता है, तो कई बार विवाद भी जन्म लेता है। कई बार यह वायरल फोटो या वीडियो लोगों को काफी प्रेरित भी करते है। हमारे घर में जब भी कोई नई चीज आती है तो सबसे पहले हम उसकी पुजा करते है, फिर चाहे वो चीज छोटी हो या बड़ी। भारतीय संस्कृति की यही खूबसूरती उसे अन्य संस्कृतियों से अलग करती है। 
सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर IPS दीपांशु काबरा ने एक फोटो शेयर किया है। जिसमें एक महिला अपने घर आई नई साइकल की पुजा कर रही है। फोटो के केप्शन में लिखा है की भारतीय संस्कृति की खूबसूरती प्रदर्शित करती Pic..., नई लगजरी कार हो, नई सायकल हो या कोई भी नई वस्तु हो, हम घर में उसका स्वागत पूरे सम्मान के साथ करते है. मानो ईश्वर के आशीर्वाद से परिवार में नया सदस्य आया हो।