बोलती तस्वीर; जब होलिका की अग्नि पर गरीब महिला ने रोटियां सेकी!

बोलती तस्वीर; जब होलिका की अग्नि पर गरीब महिला ने रोटियां सेकी!

होलिका की अग्नि में रोटी शेक रही महिला की तस्वीर पर कई लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

कोरोना की महामारी के कारण देश में होली और धुलेटी के त्यौहारों में इस बार कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं हुआ। सभी ने अपने घर पर ही शांत तरीके से होली का सेलिब्रेशन किया। इसी दौरान एक तस्वीर सामने आई, जिसने सभी को सोच में दाल दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सीता सोरेन ने एक तस्वीर को अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। 
सीता सोरेन ने शेयर की ट्वीटर पर फोटो
फोटो को शेयर करते हुये सीता सोरेन ने केप्शन में लिखा की लोग अपनी आसपास रहने वाले गरीबों का ध्यान रखे तो ही होली सार्थक हो सकती है। फोटो में देखा जा सकता है की एक महिला होली की अग्नि में रोटियाँ बना रही थी। एक तरफ दाल पाक रही थी और दूसरी और रोटी बना रही थी। इस विधायक के फोटो शेयर करने के माध्यम से उन्होंने केंद्र सरकार पर अपना शिकंजा तसा है। 
लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
सीता सोरेन के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुये एक यूजर ने लिखा की यह काफी शर्मजनक बात है की आजादी के 70 साल के बाद भी सरकार गरीबों को दो समय का खाना नहीं दे सकती। जबकि गौतम पांडे नाम के एक यूजर ने लिखा की ऐसा है तो मेडम आप विधायक के पद से ही इस्तीफा दे दो। यदि आप गरीबों के इतने हितेशी हो तो आप ही कुछ मदद कर दो। 
बता दे की सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से तीसरी बार विधायक चुने गए है। उनका झारखंड मुक्ति मोर्चा पर उनका अच्छा खासा प्रभाव है। वह ज्यादा चर्चा और विवाद में नहीं रहते और वह झारखंड के शिबू सोरेन की बड़ी पुत्रवधू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी है। 
Tags: 0