पति-पत्नी के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट अंग

पति-पत्नी के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट अंग

आठ महीने पुरानी शादी में मिला ये परिणाम, पत्नी को मनाने यूपी से आया था बिहार

पति-पत्नी के बीच रूठना-मनाना तो शाश्वत सत्य है और निरंतर की प्रक्रिया है। ये हर जोड़े के साथ होता है और सदा होता रहेगा। पर बिहार के एक युवक को अपनी नाराज पत्नी को मनाने के लिए अपने ससुराल जाना बहुत महंगा पड़ गया। अपनी नाराज पत्नी को मनाने गए इस युवक के साथ जो हुआ वो सुनकर आप स्तब्ध रह जाएगे। दरअसल नाराज पत्नी ने भारी नाराजगी में रात के समय पति पर हमला किया और उसके निजी अंग को ब्लेड से काटकर फरार हो गई।
उत्तरप्रदेश कुशीनगर की घटना
जानकारी के अनुसार ये घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामपुर चार रास्ता हरबंश पट्टी में हुई। पीड़ित का नाम गोविंदा कुमार है और वह गोपालगंज के उचकागाम थाना क्षेत्र के जमसाड़ी गांव का निवासी है। प्राइवेट पार्ट के कटने से घायल हुए युवक को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
8 महीने पहले हुई थी शादी 
आपको बता दें कि पीड़ित गोविंदा कुमार की शादी आठ महीने पहले विभा कुमारी से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसकी पत्नी ससुराल में मिले गहनों को लेकर फरार हो गई। इसके बाद युवक अपनी पत्नी को 40 दिन बाद समझाकर घर वापस ले गया। हालाँकि उसकी पत्नी फिर भागकर अपनी माँ के साथ मायके चली गई।
पत्नी ने ही किया था आने वाले को फोन
घायल युवक के अनुसार, उसकी पत्नी ने बुधवार दोपहर उसे फोन किया और कहा कि वह उसके साथ आएगी। इसी कारण युवक अपने ससुराल अपनी पत्नी को लेने गया और 24 मार्च की रात को दोनों ने एक साथ भोजन किया और फिर एक कमरे में सोने चले गए।
युवक ने बताया कि इसके बाद जब वह रात में सो रहा था तो उसकी पत्नी ने ब्लेड से उसका निजी हिस्सा काट दिया और फरार हो गई। युवकों ने तब गोपालगंज में अपने परिवार को घटना की सूचना दी और उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने शिकायत में अपनी पत्नी को आरोपी बताया है।
Tags: 0