मोहाली : तेज रफ्तार मर्सिडीज कार से 3 लोगों को कुचलने वाला किशोर पुलिस द्वारा अलसुबह गिरफ्तार

मोहाली : तेज रफ्तार मर्सिडीज कार से 3 लोगों को कुचलने वाला किशोर पुलिस द्वारा अलसुबह गिरफ्तार

लड़के के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं और दुर्घटना के समय नशे में था

चंडीगढ़, 21 मार्च (आईएएनएस)| मोहाली में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार से 3 लोगों को कुचलने वाले किशोर लड़के को पुलिस ने शनिवार की अलसुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लड़का चंडीगढ़ का रहने वाला है और वह वेलडन ऑप्टिकल्स दुकान चलाने वाले परिवार से ताल्लुक रखता है। पुलिस के अनुसार, लड़के के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है और दुर्घटना के समय वह नशे में था। कार में सवार उसके 2 दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
ट्राफिक लाइट की अनदेखी की थी
यह घटना उस समय हुई, जब लड़के ने ट्रैफिक लाइट की अनदेखी करके अपनी कार को दूसरी कार और 2 साइकिलों से टक्कर मारी। इसमें एक साइकल सवार समेत 3 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान धर्मप्रीत सिंह, अंकुश नरूला और राम प्रसाद के रूप में हुई है।
दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया था
एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा, "मर्सिडीज चला रहे लड़के समेत 3 लड़के नशे में थे और दुर्घटना होने पर उनका कार पर नियंत्रण नहीं रहा। इतना ही नहीं, उन्होंने जैसे ही देखा कि कुचले गए लोगों की हालत गंभीर है, वे सभी मौके से भाग गए। ना तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी और ना ही एंबुलेंस को फोन किया। पुलिस ने मर्सिडीज से शराब की खाली बोतलें भी बरामद की हैं।" आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tags: Accident

Related Posts