विमान आसमान में उड़ता रहा और हर बार लैडिंग फेल होती रही!

विमान आसमान में उड़ता रहा और हर बार लैडिंग फेल होती रही!

प्लेन को फिर से अहमदाबाद ले जाकर फिर से जैसलमेर लाया गया

अहमदाबाद से जैसलमेर जाने वाली फ्लाइट के यात्री उस समय रोने लगे, जब लगातार तीन बार भी प्रयास करने के बावजूद भी विमान की लैंडिंग फ़ेल होती रही। तकनीकी कारणों से यह प्लेन लैंड नहीं करवाया जा सका था, पायलट ने 3 अलग अलग तरीके से प्लेन को लैंड करने का प्रयास किया था। पर वह सफल नहीं हुआ। इसके चलते लगभग एक घंटे तक प्लेन आसमान में रहा था। 
प्लेन को फिर से अहमदाबाद लाकर दूसरे पायलट के साथ भेजा गया
बार-बार प्रयास करने के बावजूद भी जब प्लेन सुरक्षित तरीके से लेंड नहीं हुआ तो प्लेन को फिर से अहमदाबाद लाया गया। जहां लैंड करने के दो घंटे बाद सभी को दूसरे पायलट द्वारा फिर से जैसलमेर भेजा गया। देर शाम को जैसलमेर के रनवे पर प्लेन को सुरक्षित तरीके से लैंड करवाया गया। 
अलग अलग दिशाओं से लैंड करने का किया प्रयास
दोपहर को 12 बजे के आसपास जैसलमेर पहुँचकर पायलट ने लेंडीग करने का प्रयास किया था। पर उसे असफलता मिली। इसके बाद प्लेन को फिर से आकाश में ले जाकर अलग अलग डायरेक्शन में जा कर प्लेन को फिर से लैंड करवाने का प्रयत्न किया गया। हालांकि उसमें भी पायलट को असफलता मिली। जिसके बाद प्लेन को फिर से अहमदाबाद लाया गया था। 

Tags: 0