पूर्व सैनिक ससुर की मौत के बाद उसकी पत्नी बनकर पुत्रवधू ले रही थी पैंशन, ऐसे भांडा फूटा

ससुर की मौत के बाद डॉक्युमेंट्स में किए छेड़छाड़, अन्य फौजी को हुई शंका तो सैनिक कल्याण बोर्ड में की शिकायत

उत्तरप्रदेश के इटावा जिले के चक्करनगर में डॉक्युमेंट्स के साथ छेडखानी करके अपने ही मृत ससुर की पत्नी बनकर पिछले 20 साल से पेंशन लेने वाली पुत्रवधू को पुलिस ने शुक्रवार को प्रयागराज हाइकोर्ट में पेश किया था। 
बहू ने किए दस्तावेज़ मेन छेडछाड़
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिंदौस गाँव में रहने वाले गंगाराम सिंह राजावात राजपूत रेजीमेंट की फतेहगढ़ यूनिट के सैनिक थे। साल 1985 में ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई थी। गंगाराम की पत्नी की मौत उनकी मृत्यु के पहले ही हो चुकी थी। गाँव में उनका पुत्र अमोल सिंह और पुत्रवधू विद्यावती परिवार के साथ गाँव में रहती है। बहू पर आरोप लगाया गया है की गंगाराम की मौत के बाद उसने डॉकयुमेंट में छेड़छाड़ कर गंगाराम की पत्नी शकुंतला बन गई। 
20 साल से अधिक समय तक लेती रही पेंशन, अन्य फौजी को गई शंका
पुत्रवधू ने लगभग 20 साल से अधिक समय तक शकुंतला के नाम पर पेंशन लेती रही। इस बात पर एक फौजी को शंका गई। तो उसने सैनिक कल्याण बोर्ड में इसकी शिकायत की। बोर्ड ने इस मामले में हाइकोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद कोर्ट ने महिला को कोर्ट में हाजिर होने की नोटिस भेजी, पर महिला अपने घर से भागने लगी। पर फिर भी वह पुलिस के हाथों में आ गई। 
शुक्रवार को हाइकोर्ट में हाजिर किए जाने के बाद कोर्ट ने उसे 22 मार्च को फिर से बुलाने का हुकम दिया। तब तक कोर्ट ने इटावा के नारी निकेतन में महिला को रखने का आदेश दिया है। पुलिस ने बताया कि कोर्ट ने पुलिस को 48 घंटे के अंदर पूरे मामले में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। 
Tags: 0