गुजरात चुनाव में हार के बाद भी आम आदमी पार्टी को होगा ये लाभ, राष्ट्रीय पार्टी बनने का मापदंड हो सकता है पूरा

गुजरात चुनाव में हार के बाद भी आम आदमी पार्टी को होगा ये लाभ, राष्ट्रीय पार्टी बनने का मापदंड हो सकता है पूरा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तरों में एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लिखा है कि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने पर सभी देशवासियों को बधाई!

आज गुजरात में विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। आज राज्य में कौन सी पार्टी अपनी सत्ता स्थापित करने वाली है उसका पता चलेगा। फिलहाल शुरुआती रुझानों के अनुसार बीजेपी ही सत्ता पर बने रहने वाली है। जबकि आप को बहुत ज्यादा लाभ होता दिखाई नहीं दे रहा। हालांकि दिल्ली एमसीडी में जीत के बाद आप अब राष्ट्रीय पार्टी बनने के करीब है। ऐसे में गुजरात चुनाव की मतगणना से पहले ही आप कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय पार्टी के पोस्टर लगा दिए गए हैं।

दिल्ली एमसीडी में आप की लहर


आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली है। जिसके बाद दिल्ली एमसीडी में 15 साल तक सत्ता में रही बीजेपी की सत्ता से विदाई हो गई। हालांकि, एमसीडी चुनाव में बीजेपी 104 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही थी। दूसरी ओर, ऐतिहासिक हार को दोहराते हुए कांग्रेस केवल 9 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही। इसी के साथ आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। इसके साथ ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तरों में एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लिखा है कि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने पर सभी देशवासियों को बधाई!

किसी भी दल के राष्ट्रीय दल बनने की शर्तें


गौरतलब है कि किसी भी दल के राष्ट्रीय दल बनने की कुछ शर्तें होती है। किसी भी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए तीन में से किसी एक मानदंड को पूरा करना होता है।

एक क्षेत्रीय दल की मान्यता के लिए मानदंड के लिए


  • किसी भी दल के राष्ट्रीय बनने के लिए दल को चार राज्यों में क्षेत्रीय दल की मान्यता प्राप्त करना आवश्यक है।
  • पार्टी ने तीन राज्यों को मिलाकर लोकसभा की 2 फीसदी सीटें जीती हैं। इसका मतलब यह है कि लोकसभा में कम से कम 11 सीटें होनी चाहिए, लेकिन किसी एक राज्य से नहीं बल्कि किन्हीं तीन राज्यों से।
  • चार लोकसभा सीटों के अलावा चार अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को छह फीसदी वोट मिलना चाहिए।
वहीं राज्यों में क्षेत्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए किसी दल में क्या योग्यताएँ होनी चाहिए? इसके लिए 3 नियम बनाए गए हैं।

  • पहला नियम: किसी पार्टी को राज्य में लोकसभा या विधानसभा चुनाव में 8 प्रतिशत वोट मिलना चाहिए।
  • दूसरा नियम: अगर विधानसभा चुनाव में 6 फीसदी वोट और दो मिलते हैं तो राज्य चुनाव आयोग भी इसे मान्यता देता है।
  • तीसरा नियम: किसी भी राज्य में किसी दल को विधानसभा की तीन सीटें मिलनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ रही है। पहली बार, पार्टी के उम्मीदवार लगभग 9-10 सीटों पर आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, यह देखा जाना बाकी है कि शाम तक अंतिम परिणाम तक पार्टी कितनी सीटें जीत पाएगी।


इतना होने पर राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी आप 


ऐसे में चुनाव आयोग ने अभी तक भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, बहूजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय पीपुल्स पार्टी के को राष्ट्रीय दलों के रूप में मान्यता दी है। इस प्रकार, आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकार के साथ 3 राज्यों, दिल्ली, पंजाब और गोवा में राज्य पार्टी है। किसी भी पार्टी के लिए राज्य पार्टी बनने के लिए, विधानसभा चुनाव में कम से कम 6 प्रतिशत वोट और 02 विधानसभा सीटें जीतना आवश्यक है। इस नियम के तहत, अगर AAP को गुजरात में 6% वोट मिलता है और 2 विधानसभा सीटें जीतती हैं, तो यह गुजरात में एक राज्य पार्टी भी बन जाएगी। इसके साथ, अगर AAP यहां एक राज्य पार्टी बन जाती है, तो यह एक राष्ट्रीय पार्टी भी बन जाएगी।