मौसम विभाग की चेतावनी, इस साल कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहे लोग

मौसम विभाग की चेतावनी, इस साल कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहे लोग

कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 5 नवंबर तक हो सकती है बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड में अक्टूबर में हुई भारी बारिश ने मौसम में तेजी से बदलाव ला दिया। ऐसे में महीने के अंत में ही सुबह और शाम ठंडी होती जा रही है। ऐसे में इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण नवंबर के दूसरे सप्ताह से ही ठंड में भीषण वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते में दो पश्चिमी विक्षोभ देश में दस्तक देने वाले हैं। इस वजह से 6 नवंबर से मध्य भारत तक दिन में ज्यादा ठंड का अहसास होगा। अगले चार महीने तक मध्य भारत तक के पहाड़ी राज्यों में भीषण ठंड पड़ सकती है।

मौसम विभाग की चेतवानी


आपको बता दें कि मौसम विभाग की माने तो 3 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इससे कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 5 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल ठंड के दिनों की संख्या और बढ़ेगी। कड़ाके की ठंड चार महीने तक रहने का अनुमान है। हल्द्वानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई।
Tags: Feature