असम : बाढ़ की स्थिति के बीच जरूरतमंद के लिए नाव चालक बने नेताजी, देखिये वीडियो
By Loktej
On
असम के कुल 36 जिलों में से 32 जिलों में भूमि का एक बड़ा हिस्सा ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के साथ ही उनकी सहायक नदियों के उफान पर होने के कारण जलमग्न हो गया है
इस समय देश के पूर्वोत्तर राज्य बाढ़ की चपेट में हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही हैं। असम सिक्किम समेत कई राज्यों में भूस्खलन के बाद अब असम के ज्यादातर इलाके नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण जलमग्न हो गए हैं। इससे वहां की स्थिति चिंताजनक है। लोग निसहाय नजर आ रहे हैं। इस बीच असम के परिवहन मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य बाढ़ के बीच लोगों की मदद करते देखे जा रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें एक मरीज को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए नाविक का काम करते देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार परिवहन मंत्री परिमल असम के कछार जिले के सिलचर में डेरा डाले हुए हैं और तीनों जिलों के स्थानीय विधायकों, उपायुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बराक घाटी में बाढ़ की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। वहीं नदी के बढ़ रहे जलस्तर के कारण अपनी डायलिसिस के लिए अस्पताल जाने वाले शख्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद परिवहन मंत्री परिमल उसकी मदद को आगे आए और खुद उसे नाव पर बैठा कर एक लकड़ी के चप्पू से नाव को बराक घाटी में बाढ़ वाली सड़क पार करते नजर आए।
,article>Assam Minister Turns Boatman To Ferry Patient In Flooded Barak Valley. #AssamFloods2022 pic.twitter.com/yEIlh70UPT
— Prof. Bholanath Dutta, IAF Veteran (@BholanathDutta) June 23, 2022
गौरतलब है कि असम के कुल 36 जिलों में से 32 जिलों में भूमि का एक बड़ा हिस्सा ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के साथ ही उनकी सहायक नदियों के उफान पर होने के कारण जलमग्न हो गया है। कई निचले इलाकों में लोगों को घुटने तक पानी में चलते हुए देखा जा रहा है। सेना और एनडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों की मदद में तत्पर है। अब तक हजारों लोगों का रेस्क्यू भी किया जा रहा है।