जापान के प्रधानमंत्री को नरेंद्र मोदी ने दिया चंदन से बना यह अनमोल तोहफा

जापान के प्रधानमंत्री को नरेंद्र मोदी ने दिया चंदन से बना यह अनमोल तोहफा

दोनों देशों के बीच के संबंध को मजबूत बनाने के लिए दोनों देश के प्रधानमंत्री ने दिल्ली में की बातचीत

शनिवार को भारत की यात्रा पर आए जापान के प्रधानमंत्री फुमियों किशीदा को एक 'कृष्ण पंखी' भेंट में दिया। चंदन की लड़की से बने इस कृति में भगवान कृष्ण की विभिन्न मुद्राओं को दर्शाया गया है। 
'कृष्ण पंखी' को राजस्थान के चुरू में कुशल कारीगरों द्वारा बनाया गया है। पारंपरिक उपकरणों से बनाए गए इस कृति पर हाथ से नक्काशी की गई है। इसके शीर्ष पर नक्काशी किए गए मोर की आकृति बनी हुई है। जो की भारत का राष्ट्रीय पंछी भी है। यह कृति पूरी तरह से शुद्ध चंदन से बनी हुई है। जो मुख्य रूप से भारत के दक्षिणी भाग के जंगलों में से मिलती है। 
बता दें की जापान के मुख्यमंत्री फुमियों किशीदा दोपहर को 3:40 मिनट को अपने उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंचे थे। जापान सरकार के प्रमुख के तौर पर यह उनकी पहली भारत यात्रा थी। इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा ट्वीट किया गया था कि प्रधानमंत्री इस मीटिंग के जरिये जापान के साथ अपनी दोस्ती को और भी मजबूत बना रहे है। दिल्ली में हुई इस बातचीत के दौरान दोनों देशों के आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने कि उपायों के बारे में चर्चा करते थे।