यूक्रेन में अपना तिरंगा बना है भारतीयों की सुरक्षा की गारंटी!

यूक्रेन में अपना तिरंगा बना है भारतीयों की सुरक्षा की गारंटी!

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिया आश्वासन, तिरंगे वाली हर बस को बिना रोक टोक के बढ़ने दिया जाएगा आगे

यूक्रेन और रूस के बीच तनाव लगातार बढ़ते जा रहा है। दोनों देशों के बीच की स्थिति ने अन्य देशों की भी चिंता बढ़ा दी है। युद्ध के आज चौथे दिन रूस ने कीव पर कब्जा करने के लिए अपने हमले तेज कर दिए हैं। रूसी सेना के हमले से अब तक सैकड़ों नागरिकों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इस बीच सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के तहत वापस लाया जा रहा है। हर भारतीय को सुरक्षित मातृभूमि तक पहुंचाना ही सरकार अपनी प्राथमिकता बता रही है।
इस बीच सबसे बड़ी बात जो सामने आई है वह यह है कि सभी भारतीय तिरंगा लेकर स्वदेश लौट रहे हैं। यूक्रेन में भारतीयों के लिए तिरंगा ढाल बन गया है। दूसरे देश की सीमा पर पहुंचे छात्रों ने बसों और अन्य वाहनों पर तिरंगा फहराया है। साथ ही बस और वाहन पर भारत सरकार के आदेश की प्रति भी चिपका दी गई है। तिरंगा देख वे रूसी सेना के जवान भी पूरे सम्मान के साथ बसों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। भारत पहुंचे छात्र के मुताबिक तिरंगा झंडा देखकर बसों को बिना रॉक टॉक के पूरे सम्मान के साथ आगे जाने दिया जा रहा है।
यूक्रेन युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत की और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की थी। जिस पर रूसी राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया कि भारतीयों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीयों की बस पर तिरंगा उनकी सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है। पुतिन ने कहा कि हर रूसी सैनिक तिरंगे वाले वाहनों और बसों को सीमा तक सुरक्षित पहुंचाएंगा और उन्हें कोई नहीं रोकेगा।
Tags: Russia