Govt announces Padma Awards 2022
— ANI (@ANI) January 25, 2022
CDS Gen Bipin Rawat to get Padma Vibhushan (posthumous), Congress leader Ghulam Nabi Azad to be conferred with Padma Bhushan pic.twitter.com/Qafo6yiDy5
पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा; सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मिला मरणोंपरांत पद्म विभूषण
By Loktej
On
केंद्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। सरकार द्वारा जारी किए गए नामों में चार नामों का चयन पद्म विभूषण के लिए किया गया है, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जाएगा। बिपिन रावत के अलावा भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह और साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका को भी पद्मविभूषण दिया गया है।
पद्मविभूषण के बाद पद्म भूषण पुरस्कार के लिए कांग्रेस के नेता गुलाम म्नबी आजाद, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नाड़ेला, अल्फ़ाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, सीरम इंस्टीट्यूट के एमडी सायरस पुनावाला को चुना जाएगा। इन सभी के अलावा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा, प्रमोद भगत, वंदना कटारिया तथा गायक सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
Tags: India