
1 अक्टूबर से जारी हो सकता है नया लेबर कोड, जानें क्या होंगे बदलाव
By Loktej
On
सप्ताह में मात्र पाँच दिन ही करना पड़ेगा काम, पाँच घंटों के बाद ब्रेक अनिवार्य
केंद्र सरकार द्वारा 1 अक्टूबर से नया लेबर कोड लागू किए जाएँ ऐसी संभावना है। जिसके साथ ही ओफिस में काम करने की पद्धति बदल जाएगी। नए लेबर कोड के लागू होने से देश भर में फाइव-डे वीक का नया वर्क कल्चर लागू हो जाएगा। नए वर्क कल्चर के लागू होने के बाद दिन भर के काम करने के घंटे आठ के बदले नौ हो जाएँगे।
नए लेबर कोड के लागु होने से देशभर में वर्ककल्चर बदल जाएगा। नई नीति के कारण ऑफिस में हर दिन 8 की जगह 9 घंटे काम करना होगा। हालांकि इसके सामने काम करने के दिन 6 से घटाकर 5 कर दिये जाएंगे। इसके अलावा कोई भी कंपनी अपने कर्मचारी से लगातार 5 घंटो से अधिक काम नहीं करवा पाएगी। हर 5 घंटों के बाद कर्मचारी को एक ब्रेक देना पड़ेगा। इन नियमों का पालन ना करने पर कंपनी के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। हालांकि यदि कोई कर्मचारी हर दिन 9 घंटे की जगह हर दिन 12 घंटे काम करने का विक्प पसंद करता है तो उसे सप्ताह में मात्र चार दिन ही काम करना होगा। यानि की उसे सप्ताह में तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।
काम के घंटो के अलावा ओवरटाइम के नियमों में भी बदलाव किया जाएगा। अब से समय पूर्ण होने के बाद 15 से 30 मिनट तक यदि काम बढ़ता है तो कर्मचारी को आधे घंटे का ओवर टाइम देना पड़ेगा। फिलहाल यदि कर्मचारी 30 मिनट से कम ओवरटाइम करता है तो उसे उसका कोई भी मुआवजा नहीं दिया जाता। बता डे की साल 2020 के सितंबर में ही यह बिल संसद में पेश कर दिया गया था।
Tags: India