कैबिनेट मंत्री बनने के बाद ही हुआ ज्योतिरादित्य सिंधिया का अकाउंट हुआ हैक

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद ही हुआ ज्योतिरादित्य सिंधिया का अकाउंट हुआ हैक

रात के एक बजे के करीब हुआ सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हैक, कांग्रेस की प्रशंसा करता हुआ वीडियो हुआ वायरल

कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में जुड़े मंत्री को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद ही कैबिनेट मंत्री बनाया गया और सिविल एविएशन का कार्यभार दिया गया। हालांकि केन्द्रीय मंत्री बनने के साथ ही सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। सिंधिया का अकाउंट हैक होने के बाद उनके अकाउंट पर से एक जूना वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें वह कांग्रेस की प्रशंसा कर रहे है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है की वीडियो शेयर किसने किया है। 
इस पूरी घटना के बारे में बात करते हुये भोपाल के बीजेपी नेता कृष्णा घाडगे ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया का फेसबुक अकाउंट रात को 1 बजे के आसपास कुछ लोगों द्वार हैक करवा लिया गया था। जिसके बाद उनके अकाउंट पर से एक जूना वीडियो शेयर किया था जिसमें सिंधिया कांग्रेस की काफी तारीफ कर रहे थे। कृष्णा ने कहा, यह वीडियो उस समय का है जब सिंधिया कांग्रेस में थे। 
हालांकि फिलहाल सिंधिया का फेसबुक अकाउंट फिर से सही तरीके से चल रहा है। अकाउंट की सभी सेटिंग सामान्य हो गई है। विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा जांच की जा रही है तथा किसने और कहाँ से हैकिंग की उसके बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। हालांकि इसके बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। उल्लेखनीय है की बुधवार को ही सिंधिया को कैबिनेट मंत्री बनाकर उन्हें सिविल एविएशन विभाग का कार्यभार दिया गया था।