
राहुल गांधी ने इंडिया को बताया 'She', ट्विटर पर शुरू हुआ विवाद
By Loktej
On
फ्लाइंग शिख मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुये किया था पोस्ट, ट्विटर पर लोगों ने खींची टांग
देश के महान एथलीट मिलखा सिंह का शुक्रवार की रात कोरोना के कारण निधन हो गया है। जिसके चलते कई लोगों ने ट्विटर के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इस दौरान राहुल गांधी ने भी फ्लाइंग शिख को श्रद्धांजलि देते हुये ट्वीट किया था। हालांकि अपने ट्वीट के बाद से ही राहुल गांधी ट्रोलर्स का शिकार हो गए। राहुल गांधी के ट्वीट में एक छोटी से गलती के कारण लोग उनकी काफी टांग खिंचाई कर रहे है।
राहुल गांधी ने ट्वीट में इंडिया रिमेम्बर्स हर फ्लाइंग शिख लिखा था। जिसके कारण लोगों ने उनकी हसी उड़ना शुरू किया था। लोगों उनकी मज़ाक उड़ाते उड़ाते मशहूर अँग्रेजी वक्ता और कांग्रेसी नेता शशि थरूर को भी ट्रोल करने लगे। लोग कह रहे है की राहुल ने तो इंडिया का लिंग परिवर्तन ही कर डाला। बता दे की राहुल ने जो वाक्य लिखा था उसमें 'हर फ्लाइंग शिख' की जगह 'हीज फ्लाइंग शिख' होना चाहिए था।
हालांकि यदि हम तर्क की बात करे तो किसी भी देश का जेंडर निर्धारित नहीं किया जा सकता। देश का जेंडर वहाँ रहने वाले नागरिकों के ऊपर निर्भर करता है। जैसे की अधिकतर देश अपने देश के लिए मातृभूमि या मधरलेंड शब्द का इस्तेमाल करता है। पर वहीं अगर बात करे जर्मनी की तो वह अपने देश के लिए फाधरलेंड कहलवाना पसंद करता है। इस बारे में बात करते हुये जेएनयू के प्रोफेसर डॉ धनंजय सिंह का कहना है कि आम तौर पर अन्य देशो में किसी भी देश की चीज के लिए "It's" का इस्तेमाल होता है। पर भारत के संदर्भ में ऐसा कोई नहीं रख सकता। हालांकि भारत की मान्यताओं के अनुसार उसे भारत माता गया है, इस लिए इस गलत नहीं कह सकते।
इसके अलावा डीयू में इंग्लिश विभाग के एक प्रोफेसर के अनुसार ट्वीट लिखते समय राहुल की मंशा मधर इंडिया की रही होगी। इसलिए यह गलत नहीं कह सकते। इसके अलावा इंडिया की जगह पर यदि नेशन का इस्तेमाल किया जाता तो 'हीज' का प्रयोग किया जाता है। जिसके चलते भारत माता के संदर्भ में 'हर' का इस्तेमाल भी गलत नहीं है।
Related Posts
