लॉकडाउन और आंशिक नियंत्रणों के बाद रेलवे को मुसाफिर नहीं मिल रहे, कुछ ट्रेनें रद्द

लॉकडाउन और आंशिक नियंत्रणों के बाद रेलवे को मुसाफिर नहीं मिल रहे, कुछ ट्रेनें रद्द

प्रवासियों की मदद के लिये दौड़ाई गईं विशेष ट्रेनें चालू रहेंगी

देश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण स्थिति विकट है। ऐसे में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में देश के महानगरों में से प्रवासियों ने अपने वतन पलायन कर दिया है, जिनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे आदि शामिल हैं। इसके अलावा देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और आंशिक नियंत्रणों  के कारण लोगों ने अपने घरों से निकलना बंद कर दिया है या यात्रा करना टाल दिया है। इसका असर रेल में यात्रियों की संख्या पर पड़ा है। 
इसी परिप्रेक्ष्‍य में रेल मंत्रालय ने हाल ही में प्रवासियों की संख्या होते देख दिल्ली से रवाना होने वाली 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इन रद्द ट्रेनों में राजधानी, शताब्दी, दूरंतो और वंदे भारत जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं। उत्तर रेलवे के इस निर्णय के उपरांत पूर्व रेलवे द्वारा भी बुधवार को 16 ट्रेनें रद्द की गईं। दो दिनों में इस प्रकार 44 ट्रेनें रद्द हुई हैं। 
उत्तर रेलवे द्वारा अपने आदेश में कहा गया है कि जो 28 ट्रेनें रद्द की गई हैं वे अगले आदेश तक नहीं चलेंगी। 9 से 12 मई के बीच ही ये ट्रेनें फिलहाल स्थगित रहेंगी। साथ ही नये आदेश तक ये स्थगित ही रहेंगी। इनके अलावा अन्य ट्रेनें चालू हैं और लोगों की सहायता के लिये विशेष ट्रेनें दौड़ाई गई हैं, जो चालू रहेंगी।