#AadhaarHelpline
— Aadhaar (@UIDAI) April 30, 2021
आधार हेल्पलाइन सप्ताह के सातों दिन, चौबीस घंटे उपलब्ध है। 1947 पर कॉल करने पर यह सुविधा आईवीआरएस द्वारा 24*7 उपलब्ध की जा सकती है। एजेंट से बात करने के लिए: सोमवार से शनिवार सुबह 7 से रात 11 बजे तथा रविवार सुबह 8 से शाम 5 बजे, राष्ट्रीय अवकाश को छोड़ कर। pic.twitter.com/2DR0mTKqg0
मात्र एक कॉल पर पर होगा आधार संबंधित सभी समस्या हल
By Loktej
On
UIDAI ने ट्वीट कर दी जानकारी, 12 भाषाओं में उपलब्ध है सेवा
यदि आपको भी आधार कार्ड से संबंधित कोई समस्या है तो अब वह फोन कॉल करने से ही हल हो सकेगी। UIDAI ने ट्वीट कर आधार संबंधित किसी भी समस्या का हल करने के लिए एह हेल्पलाइन नंबर 1947 जारी किया है। जिसकी सहायता से आप आधार किसी भी तरह की समस्या का समाधान कर सकते है। इस हेल्पलाइन नंबर की सहायता से आपको आधार नामांकन केंद्र, नामांकन करने के बाद आधार नंबर की स्थिति और अन्य सभी जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा यदि आपका आधार कार्ड खो गया है या अब तक आपको पोस्ट के माध्यम से नहीं मिला तो भी उसका समाधान मिल सकेगा।
UIDAI ने ट्वीट कर कहा है की आधार हेल्पलाइन सुविधा आईवीआरएस द्वारा हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे सेवा प्रदान करती है। यह सुविधा 12 भाषाओं में उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा यदि एजंट से बात करनी हो तो वह सुविधा भी इसमें उपलब्ध है। इस तरह से आप अपनी किसी भी समस्या को बिना किसी कचहरी जाये हल कर सकते है।
Tags: India