जानिये किस मामले में कैटरिना कैफ ने आलिया और दीपिका को पीछे छोड़ दिया!

जानिये किस मामले में कैटरिना कैफ ने आलिया और दीपिका को पीछे छोड़ दिया!

वर्ष 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली एशियन अभिनेत्री बनी कैटरिना कैफ

गूगल ने हाल ही में टॉप 10 मोस्ट सर्च्ड एशियन्स की लिस्ट जारी की है। इसमें तीसरे नंबर पर पंजाबी रैपर सिद्धू मूसेवाला हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ गूगल पर मोस्ट सर्च्ड एशियन अभिनेत्री बन गयी हैं। शीर्ष 10 सबसे अधिक खोजे जाने वाले एशियाई लोगों की सूची के अनुसार कैटरीना कैफ वर्ष 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली एशियन अभिनेत्री बन गई हैं। 

लिस्ट में इन अभिनेत्रियों का भी नाम 


आपको बता दें कि कैटरीना कैफ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में टॉप पर हैं। टॉप 10 लिस्ट में कैटरीना सातवें, आलिया आठवें और प्रियंका नवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में सारा अली खान, दिशा पाटनी, जाह्नवी कपूर जैसी एक्ट्रेस का भी नाम है, लेकिन टॉप टेन में कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा अकेली जीवित भारतीय एक्ट्रेस हैं। 

दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस फाइव टॉप पर 


वहीं लिस्ट में सबसे पहला नंबर दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस फाइव का है। इस बैंड के फैंस महज कोरिया में नहीं बल्कि दुनिया भर में फैले हुए हैं। दूसरे नंबर पर जंगकुक हैं, जो कि खुद बीटीएस बैंड के ग्रुप मेंबर हैं। तीसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हैं। चौथे पर जिमिन, पांचवें नंबर पर दिवंगत गायिका लता मंगेशकर और छठे नंबर पर साउथ कोरियन सिंगर लिसा है।