व्हाट्सएप इंडिया के एक और बड़े अधिकारी ने दिया अपने पद से इस्तीफा, लिंक्डइन पर साझा की जानकारी

व्हाट्सएप इंडिया के एक और बड़े अधिकारी ने दिया अपने पद से इस्तीफा, लिंक्डइन पर साझा की जानकारी

व्हाट्सएप पे इंडिया के प्रमुख विनय सोलंकी ने कल कहा कंपनी को अलविदा

दुनियाभर के बड़ी टेक कंपनियों में छंटनी के बीच एक और बड़े अधिकारी के अपने पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आई है। दरअसल व्हाट्सएप इंडिया के एक और शीर्ष अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। अक्टूबर 2021 में व्हाट्सएप पे बैक में मर्चेंट पेमेंट्स के प्रमुख के रूप में शामिल हुए और बाद में सितंबर 2022 में व्हाट्सएप पे इंडिया के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने वाले विनय छोलेटी ने बुधवार को एक लिंक्डइन पोस्ट के माध्यम से अपने इस्तीफे की घोषणा की।

अपने पोस्ट में क्या लिखा?


आपको बता दें कि अपने इस्तीफे के बारे में विनय ने बताते हुए लिखा 'व्हाट्सएप पे पर आज मेरा आखिरी दिन था और मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि भारत में व्हाट्सएप के पैमाने और प्रभाव को देखना एक शानदार अनुभव रहा है। व्यक्तिगत रूप से पिछला एक साल सीखने और उत्साह से भरा एक शानदार सफर रहा है।  मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि ग्राहक व्हाट्सएप पे का इस्तेमाल कर इसे अपना रहे हैं।'

इन अधिकारियों ने भी छोड़ी कंपनी


गौर करने वाली बात ये है कि व्हाट्सएप पे प्रमुख विनय ने उस समय इस्तीफा दिया है जब पहले ही व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस और मेटा इंडिया के सार्वजनिक नीति निदेशक राजीव अग्रवाल सहित कई अन्य शीर्ष अधिकारी कंपनी छोड़ चुके है।  हाल ही में मेटा इंडिया के प्रमुख अजीत मोहन ने भी कंपनी छोड़ दी है।