बॉलीवुड : गर्भावस्था के दौरान भी आलिया के फैशन में कोई कमी नहीं आई
            By  Loktej             
On  
                                                 आलिया ने अपने मैटरनिटी अंदाज से भी लोगों को हैरान कर दिया
बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में माता-पिता बन गए हैं। इसको लेकर कपूर खानदान में परिवार में खुशी का माहौल है। शादी और शादी के जल्द बाद ही अपने गर्भवती होने की खबर से लोगों को हैरान करने वाली आलिया ने अपने मैटरनिटी अंदाज से भी लोगों को हैरान कर दिया।
एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए कॉपर गोल्डन गाउन में नजर आईं
आपको बता दें कि अपने गर्भावस्था के दौरान आलिया भट्ट एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए कॉपर गोल्डन गाउन में नजर आईं। गाउन में प्लंजिंग नेकलाइन, पीछे की तरफ केप डिजाइन ट्रेन और फिगर स्किमिंग सिल्हूट था, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा था। इस रानी गुलाबी घरारा सूट के साथ अभिनेत्री ने पारंपरिक रूप धारण किया। पीठ पर 'बेबी ऑन बोर्ड' की कढ़ाई की गई थी। इसके अलावा अलिया ने प्रेग्नेंसी के दौरान ऑरेंज फिगर वाली हगिंग ड्रेस पहनी थी। जिसके सामने थाई हाई स्लिट थी। इस ड्रेस में उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। आलिया भट्ट को प्रेग्नेंसी के दौरान चमकीले पीले रंग की स्लीवलेस मिनी ड्रेस में देखा गया।इसके साथ ही ड्रेस में घनुश टाई के साथ गोल नेकलाइन है।
इस लुक में नजर आई अलिया
इसके अलावा आलिया भट्ट प्रिंटेड सिल्क-साटन मिनी ड्रेस में नजर आईं। जिसे उन्होंने मैचिंग लॉन्ग जैकेट के साथ टीमअप किया था। एक बार आलिया को पिंक टॉप में देखा गया था। जिसके साथ उन्होंने ब्लैक श्रग कैरी किया था। बॉडीकॉन ड्रेस में आलिया भट्ट का ये लुक भी कमाल का था। एक्ट्रेस ने इस ब्राउन फॉक्स टाई डिटेल मिनी ड्रेस को लेस-एम्ब्रॉयडरी वाले ब्रालेट के साथ पहना था।
Tags:  Alia Bhatt
