
सर्वे : एक से अधिक पार्टनर रखने के मामले में भी महिला पुरुषों से आगे
By Loktej
On
एनएफएचएस द्वारा हुए इस सर्वे में आंखें खोल देने वाले आंकड़े सामने आए है
अक्सर ऐसा माना जाता है की बेवफाई करने के मामले में पुरुष सबसे आगे होते हैं। एक से अधिक पार्टनर रखना और शादी के बाद अफेयर रखने का काम पुरुषों का है, लेकिन हाल ही में हुए एक सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े दिए हैं। इस सर्वे के हिसाब से एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर रखने के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे पछाड़ दिया है।
आपको बता दें कि एनएफएचएस द्वारा हुए इस सर्वे में आंखें खोल देने वाले आंकड़े सामने आए है। इन आंकड़ों के मुताबिक 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों के बीच किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण से पता चला है कि कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए औसतन सेक्स पार्टनर की संख्या अधिक थी।इस सर्वे में खुलासा हुआ है कि देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के अधिक यौन साथी हैं।
इस सर्वे के अनुसार जिन राज्यों में सेक्स पार्टनर के मामले में महिलाओं की संख्या अधिक पाई गई वो प्रदेश राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु हैं। इनमें राजस्थान में पुरुषों के लिए 1.8 की तुलना में औसतन 3.1 यौन साथी रखने वाली महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी।हालांकि इस सर्वेक्षण में ये खुलासा हुआ कि किसी ऐसे साथी के साथ संबंध बनाने में, जो न तो उनके साथी हो या न उनके प्रेमी पुरुषों की संख्या अधिक है। ऐसे लगभग 4 प्रतिशत ऐसे पुरुष थे जिनका किसी ऐसे व के साथ यौन संबंध रखा जो ना उनके जीवनसाथी था और न ही उनके साथ रहता था। इस मामले में महिलाओं की संख्या 0.5 प्रतिशत रही।
Tags: Feature