यूएन की चिंताजनक रिपोर्ट : अगले साल तक दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जायेगा भारत

यूएन की चिंताजनक रिपोर्ट : अगले साल तक दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जायेगा भारत

भारत की आबादी 1.412 अरब होगी, जबकि चीन की आबादी 1.426 अरब होगी

इस बात में कोई दो राय नहीं थी कि जिस हिसाब से भारत की जनसँख्या बढ़ रही हैं उस हिसाब से बहुत जल्द ही भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन सकता है। हालांकि देश का एक बड़ा तबका इस बात से सरोकार नहीं रखता था। लेकिन अब सामने आई एक रिपोर्ट के के अनुसार जनसंख्या  विस्फोाट से जूझ रहा भारत अपने पड़ोसी देश चीन को आबादी के मामले में अगले साल पीछे छोड़ देगा। इससे भारत दुनिया की सबसे अधिक जनसंख्याए वाला देश बन जाएगा। सोमवार को जारी संयुक्तन राष्ट्रल की ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 11जुलाई  या विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने यह रिपोर्ट दी है। इसके मुताबिक  2023 में भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। इस संदर्भ में उन्होंने ये रिपोर्ट दी कि साल 2023 में भरता 8 अरब वाली आबादी वाला देश बन जायेगा। अभी चीन सबसे ज्यादा आबादी वाला देश माना गया है। 
बता दें कि जानकारों की माने तो भारत 2023 में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है।  भारत की आबादी 1.412 अरब होगी, जबकि चीन की आबादी 1.426 अरब होगी। वहीं  2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब और  चीन की आबादी 1.317 अरब होगी। हालांकि रिपोर्ट में बताया गया है कि 1950 के बाद से वैश्विक जनसंख्या कम है। 2020 में जनसंख्या वृद्धि दर एक प्रतिशत से कम हो गई है। रिपोर्ट्स की माने तो दुनिया की जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 अरब और 2050 में 9.7 अरब हो जाएगी। 2080 तक इसके लगभग 10.4 अरब के शिखर तक पहुंचने का अनुमान है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने कहा कि इस साल धरती पर आठ अरबवें इंसान का जन्म होगा। यह हमारी विविधता का जश्न मनाने, हमारी सामान्य मानवता को पहचानने और स्वास्थ्य में प्रगति पर आश्चर्य करने का अवसर है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति ने मनुष्य का जीवनकाल बढ़ाया है। मातृ और बाल मृत्यु दर में नाटकीय रूप से कमी आई है। हालांकि 2022 में भारत और चीन की आबादी 1.4 अरब से अधिक है। ये दोनों देश विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले देशों में से एक हैं।
Tags: Feature