वायरल वीडियो : इस शख्स को सिगरेट पीना पड़ा काफी महंगा, आप भी देखिये आगे क्या हुआ

वायरल वीडियो : इस शख्स को सिगरेट पीना पड़ा काफी महंगा, आप भी देखिये आगे क्या हुआ

इस वीडियो को 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं

सोशल मीडिया ऐसे वीडियोज से भरा हुआ है जिसमें चौंकाने वाले हादसे नजर आ जाते हैं।  ऐसे हादसे कभी भी और कहीं भी हो सकते हैं। कुछ हादसे दिखने में भले ही सामान्य दिख रहा हो पर वो होते खतरनाक है। इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को सिगरेट पीना काफी महंगा पड़ गया है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर साझा एक वीडियो को लोग बहुत देख रहे है। इस वीडियो को देखकर हर कोई बहुत हैरान हो जा रहा है। इस वीडियो में हैरान करने वाली बात ये है कि जो शख्स सिगरेट पीने के कारण हादसे का शिकार हुआ, वो विस्फोट के बाद बच गया। जैसा कि इस वीडियो में दिख रहा है कि सीसीटीवी कैमरे से लिए गए वीडियो में एक शख्स कुछ कदम चलकर आता है। वो सिगरेट पीते दिखाई दे रहा है। सिगरेट पीने के बाद वो जमीन में बने एक छोटे से छेद के अंदर सिगरेट डाल देता है। जैसे ही सिगरेट अंदर गिरती है, तेज विस्फोट होता है। ये विस्फोट इतना भयानक था कि वहां की जमीन टूट जाती है। इस घटना में इस शख्स को गंभीर चोट आई है जिससे वो ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। 
सोशल मीडिया पर इसे बहुत देखा जा रहा है। इस वीडियो को 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। साथ ही लोगों ने कमेंट में प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने कहा कि ये विस्फोट सेप्टिक टैंक में सिगरेट डालने के कारण हुआ है। एक शख्स ने तो मजाक में कहा कि एंटी स्मोकिंग से जुड़ा इससे अच्छा विज्ञापन नहीं हो सकता।