वायरल वीडियो : जब नाचते-नाचते औरतों पर गिर पड़ा ये लड़का, लोग बोल रहे कि ‘इतना भी क्यों पीना!’

वायरल वीडियो : जब नाचते-नाचते औरतों पर गिर पड़ा ये लड़का, लोग बोल रहे कि ‘इतना भी क्यों पीना!’

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं लोग

आपने सोशल मीडिया पर शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों से जुड़े बहुत से कॉमेडी वीडियो और डांस वीडियो देखे होंगे। हो सकता है आपने कभी ऐसा वीडियो भी देखा हो जिसमें कोई शख्स डांस करने में इतना खो गया हो कि उसे पता ही नहीं चलता कि उसके आसपास कौन है? ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का नाचने में इतना खो गया है कि उसे पता ही नहीं चलता और वो नाचते हुए धमाका कर नीचे गिर जाता है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स को डांस करते देखा जा सकता है। इस लड़के को पता ही नहीं कि कुछ ही मिनटों में उसके साथ क्या होने वाला है। कुछ सेकेंड के बाद उस शख्स को काफी अलग अनुभव का सामना करना पड़ा। इस शख्स के पीछे महिलाओं को बैठे देखा जा सकता है। आदमी नाचते-नाचते फिसल कर पीछे बैठी महिलाओं पर गिर जाता है। नजारा वाकई शानदार था। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो में दिख रहे यूजर्स का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि ऐसा लगता है कि उसने बहुत ज्यादा शराब पी थी।
बता दें कि इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को कई लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को अब तक 54,000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। ऐसे पल भर के वीडियो देखने के बाद हम सभी का मन हल्का हो जाता है।