फीचर : अब पानी के नीचे भी हो सकेंगी शादी, जानिए कैसे!

फीचर : अब पानी के नीचे भी हो सकेंगी शादी, जानिए कैसे!

एक विशाल पनडुब्बी जो पानी के भीतर 120 मेहमानों के साथ 200 फीट 18 घंटों रह सकती है, उसके सहारे अब पानी के नीचे भी हो सकेंगे शादी जैसे कार्यक्रम

हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने का सपना देखता है। इसलिए लोग अपनी शादी को अलग से अलग तरीके से मनाने की कोशिश करअपने लिए यादगार बना देना चाहता है। आज कल लोगों में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन है। इसमें लोग अपने घर से दूर किसी महल, किसी बीच, किसी पहाड़ या ऐसे ही किसी जगह पर शादी करते है। कुछ लोग तो समंदर की गहराइयों में भी शादी करना पसंद करते हैं, लेकिन अभी तक इसमें सिर्फ लड़का-लड़की पानी के नीचे जाकर एक दूसरे को रिंग पहनाकर वापस आ जाते है। पर क्या हो अगर हम कहें कि अब अंडरवाटर वेडिंग भी रॉयल हो सकती है? जहां 120 मेहमानों के साथ रेस्टोरेंट, कसीनो भी लग्जरी मिलेगा।
आपको बता दें कि एक विशाल पनडुब्बी पानी के 200 मीटर की गहराई तक 120 मेहमानों के साथ सफर कर सकता है। इसमें आप शादी भी कर सकते है। यानी अगर आप भी यहां शाही अंदाज में शादी करना चाहते हैं तो अपने सभी रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को आमंत्रित कर सकते हैं। इस पनडुब्बी, UWEP का संचालन करने वाली कंपनी, एक कैसीनो के साथ एक मिशेलिन-स्टार रेस्तरां के साथ-साथ एक अद्वितीय विवाह गंतव्य के लिए एक हॉल भी प्रदान करती है।
शादी के अलावा ये पनडुब्बी कॉर्पोरेट बैठकों और सामाजिक कार्यक्रमों की मेजबानी भी कर सकती है। जिसमें 120 लोग 18 घंटे तक पानी के अंदर आराम से रह सकते हैं। यह पनडुब्बी अपनी खूबियों की वजह से काफी चर्चा में है।
इस पनडुब्बी में एक 'सनडेक' भी है जहां मेहमान सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं। इसमें 14 खिड़कियां हैं, जो आसपास के प्रकाश के लिए बाहरी प्रकाश के साथ पानी के नीचे की दुनिया का एक रिंगसाइड दृश्य देती हैं। पनडुब्बी में अन्य चीजों के अलावा, एक लग्जरी वाशरूम है, जो बैटरी से चलता है और कचरे का निपटान करता है।