जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा ये सेलिब्रिटी जोड़ा : सूत्र

जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा ये सेलिब्रिटी जोड़ा : सूत्र

लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं राहुल- अथिया

आईपीएल में अपने बल्ले के साथ धमाल मचा रहे और एक नई टीम की कमान संभल रहे केएल राहुल इन दिनों अपने खेल के अलावा सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ के रिश्ते को लेकर भी चर्चा में हैं। ये दोनों लंबे समय से एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द ही शादी करने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी साल शादी कर सकती हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। जब दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देनी शुरू कीं, तो ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने भी लव बर्ड्स की लव लाइफ को प्राइवेट रखने में मदद की। सुनील शेट्टी से जब भी अथिया और राहुल के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे केवल मीडिया रिपोर्ट्स माना। यहाँ तक केएल राहुल जब टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड गए थे तो उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी उनके साथ थीं।
अथिया शेट्टी के बर्थडे पर केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ क्यूट रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए बेहद खास कैप्शन शेयर किया है। अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी की फिल्म तड़पा की स्क्रीनिंग में अथिया और राहुल ने एक जोड़े के रूप में अपने रिश्ते की पुष्टि की। दोनों ने एक साथ पपराजी के लिए पोज दिए और अब दोनों की शादी की खबरें आ रही हैं।