सुंदरबन में छोड़े जाते वक्त नाव से छलांग लगाते बाघ का वीडियो हो गया है वायरल; हॉलीवुड फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' की मानो आ गई याद

सुंदरबन में छोड़े जाते वक्त नाव से छलांग लगाते बाघ का वीडियो हो गया है वायरल; हॉलीवुड फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' की मानो आ गई याद

आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने इस पुराने वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया

सोशल मीडिया की दुनिया पर आप आये दिन बहुत से वीडियो देख सकते हैं। इनमे से कुछ जानवरों से भी जुड़े होते हैं। लोगों को ऐसे वीडियोस काफी पसंद भी आते हैं। कुछ वीडियोस देखकर तो दर्शक हैरान रह जाते है। हाल ही में दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में से एक और भारत के  'राष्ट्रीय पशु' बाघ का ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाघ बोट के ऊपर से पानी में छलांग लगाता दिखाई दे रहा है और छलांग लगाने के बाद बाघ तैराकी करके जंगल में भाग जाता है। वीडियो में बाघ की गजब की तैराकी देख कर लोग दंग रह गए।
आपको बता दें कि बाघों की कई प्रजातियां हैं। भारत में इसकी रॉयल बंगाल टाइगर प्रजाति पाई जाती है। भारत के अलावा यह नेपाल, भूटान और बांग्लादेश में भी पाया जाता है। बाघ अपने शिकार और खूंखार स्वाभाव के अलावा अपनी ऊँची छलांग और अद्भुत तैराकी के लिए जाने जाते हैं। आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने इस पुराने वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बाघ को रेस्क्यू किए जान एके बादजब सुंदरबन रिजर्व के पास लाया गया तो उसकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उसने 'आव देखा न ताव', तुरंत बोट पर से ही पानी में छलांग लगा दी और तैरते हुए जंगल की ओर यानी अपने घर की ओर बढ़ने लगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाघ किस तरह तैर कर जंगल में भाग गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह पुराना वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
आपको बता दें कि समाचार लिखे जाने तक इस एक मिनट 49 सेकेंड के वीडियो को अब तक 116 हजार से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 5 हजार से भी अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वहीं, लोगों ने वीडियो देख कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

Related Posts