पानी में कूदकर शख्स ने बचाई कुत्ते की जान, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया धन्यवाद

पानी में कूदकर शख्स ने बचाई कुत्ते की जान, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया धन्यवाद

दुनिया में कुत्ते को मनुष्य का सबसे वफादार मित्र माना जाता है। मनुष्य की हर परिस्थिति में कुत्ता हमेशा उनके साथ ही रहता है। कई बार तो लोग यह भी कहते है कि मनुष्य कुत्ते कि वफादारी के लायक भी नहीं है। हालांकि मनुष्य भी अपने इस पालतू से उतना ही प्यार करता है। इसका जीता जागता उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने पानी में नांव कि गहराई में फंसे कुत्ते को बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुये इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता किसी तरह नांव की गहराई में पहुँच गया था। हाल्ङ्कि वह वहाँ किस तरह पहुंचा, वह किसी को भी नहीं पता, पर वहाँ से बाहर निकलना उसके लिए काफी मुश्किल था, क्योंकि चारों और काफी गहरा पानी था। कुत्ते को बचाने के लिए एक व्यक्ति खुद को रस्सी से बांध कर स्विमिंग रिंग लेकर कुत्ते की और जाता हुआ दिखाई देता है। धीरे-धीरे वह कुत्ते के पास जाता है और फिर उसे रिंग में फंसा कर अपने साथ ले लेता है। जहां से उसके साथी उसे ऊपर ले लेते है। 
वीडियो को अब तक 27 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कई लोगों ने कुत्ते की जान बचाने के लिए उस व्यक्ति को धन्यवाद किया तो कई लोगों ने यह भी सवाल किया की आखिर वह कुत्ता वहाँ पहुंचा कैसे?