गर्मी के मौसम में शुरू कर दीजिये तरबूज खाना, बीमारियाँ भागेंगी दूर

गर्मी के मौसम में शुरू कर दीजिये तरबूज खाना, बीमारियाँ भागेंगी दूर

गर्मी में तरबूज के सेवन के कारण शरीर रहता है पूरी तरह हाइड्रेट, कई तरह की शारीरिक समस्या और बीमारियों से मिल सकता है निजात

गर्मी का मौसम आ चुका है। शरीर जला देने वाली इस गर्मी में सबसे अधिक लोगों को यदि सबसे बड़ी कोई तकलीफ होती है तो वह है शरीर को पूरे दिन तक हाइड्रेट रखना। कई लोगों को डिहाइड्रेशन के चलते बेहोशी या चक्कर आने जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है, तो कई बार डिहाइड्रेशन के कारण व्यक्ति के मौत हो गए होने के मामले भी सामने आते है। ऐसे में यदि आप भी शरीर को हाइड्रेट रखना चाहते है तो हम आपके लिए एक रामबाण इलाज लेकर आए है। इस रामबाण इलाज का नाम है तरबूज। जी हाँ, तरबूज का सेवन करने से आप विभिन्न बीमारियों से बच सकते है।
तरबूज पानी से भरपूर फल है, जो की गर्मी की ऋतु में शरीर को पानी प्रदान करने में काफी सहायक हो सकता है। इसके अलावा तरबूज खाने से विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी5, विटामिन बी6, विटामिन सी, पोटेशियम, मेग्नेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है। तरबूज खाने के कई फायदे है, जैसे की....
-> तरबूज के अंदर लाइकोपिन होते है, जो त्वचा की चमक बनाए रखते है। 
-> तरबूज हृदय संबंधित बीमारियों को दूर रखते है। 
-> तरबूज कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखता है।
-> तरबूज का नियमित सेवन करने से रोगप्रतिकारक शक्ति अच्छी रहती है। 
-> तरबूज में से मिलने वाला विटामिन ए आँखों के लिए फायदेकारक है। 
-> तरबूज पोटेशियम से भरपूर होता है, जिसके चलते हृदय और हड्डियों की मजबूती बनी रहती है। 
-> तरबूज के बीज को पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर चमक आती है। 
-> तरबूज के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर रहती है। इसके अलावा एनीमिया के मामलें में भी तरबूज काफी हितकारी है। 
हालांकि तरबूज के काफी सारे लाभ है। इसका यह अर्थ नहीं है कि आप इसे कभी भी खा सकते है। तरबूज को खाने का सबसे सही समय है दोपहर का समय। कभी भी तरबूज का सेवन रात को नहीं करना चाहिए। हालांकि दिन में आप कभी भी इसका इस्तेमाल कर सकते है। 
Tags: Feature