दुनिया के सबसे प्रदूषित 100 शहरों की सूची में भारत के 63!

दुनिया के सबसे प्रदूषित 100 शहरों की सूची में भारत के 63!

नई दिल्ली को लगातार चौथी बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी घोषित किया गया

विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट की नई रिपोर्ट के सामने आने के बाद भारत की चिंता बढ़ सकती है। इस  रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वायु प्रदूषण की स्थिति 2021 से और खराब हुई है। रिपोर्ट स्विस फर्म आईक्यूआर द्वारा जारी की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 100 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 63 शहर शामिल हैं। वहीं नई दिल्ली को लगातार चौथी बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी घोषित किया गया है। दिल्ली को तीन बार पहले दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी घोषित किया जा चुका है। रिपोर्ट स्विस संगठन आईक्यूआर द्वारा तैयार की गई जिसे विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021 का नाम दिया गया।
आपको बता दें कि यह रिपोर्ट 117 देशों के कुल 6475 शहरों पर आधारित है। दिल्ली के बाद ढाका दुनिया की दूसरी सबसे प्रदूषित राजधानी है। तीसरे चाड के नदजामेना, ताजिकिस्तान के दुशांबे और ओमान के मस्कट हैं। नई दिल्ली में 2021 में PM 2.5 में 14.6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। भारत भी सबसे प्रदूषित शहरों में भी आगे है। दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में से  शीर्ष 35 शहर भारत के हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत का एक भी शहर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करता है। ग्रीनपीस इंडिया के अविनाश चंचल ने आईक्यूएआईआर के नवीनतम आंकड़ों पर जानकारी दी और कहा कि यह रिपोर्ट सरकारों और निगमों के लिए एक वेक-अप कॉल की तरह है। यह एक बार फिर स्पष्ट हो रहा है कि लोग खतरनाक प्रदूषित हवा में रह रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में वाहनों से अधिक प्रदूषण फैलता है। ऐसे में भी भारत में वाहनों की बिक्री हर साल बढ़ रही है।आईक्यूआर के सीईओ फ्रैंक हेम्स ने कहा कि चौंकाने वाला सच यह है कि दुनिया का कोई भी बड़ा शहर या देश अपने नागरिकों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानकों के अनुसार सुरक्षित और स्वस्थ हवा नहीं दे पाया है।
Tags: Feature