आज का दिन है काफी अनोखा, दिन और रात दोनों है एक समान

आज का दिन है काफी अनोखा, दिन और रात दोनों है एक समान

20 मार्च का आज का दिन साल के सबसे अनोखे दिनों में से एक है। क्योंकि आज की दिन और रात दोनों एक समान अर्थात 12-12 घंटे के होंगे। सूर्य के क्रांतिवृत और आकाशी विषुववृत साल में एक दूसरे को दो बार आपस में टकराते है। इस दिन को संपात दिवस कहा जाता है। रविवार यानि की आज ऐसा ही संपात दिन है। रविवार के बाद से दिन का समय धीरे धीरे बढ़ता जाएगा, जबकि रात छोटी होती जाएगी। 
जाथा के चेरमेन ने बताया कि रविवार के बाद से दिन का समय धीरे-धीरे बढ्ने लगेगा। देश के प्रमुख शहरों में पाँच से सात मिनट का तफ़ावत देखने मिलेगा। क्योंकि इस दिन के बाद सूर्य उत्तरी गोलार्ध की और खिसकने लगता है। इसलिए ही दिन की लंबाई बढने लगती है और रात की लंबाई कम होने लगती है। इसी तरह सितंबर में 22 अथवा 23 तारीख को भी दिन और रात एक बनते है। जिसके बाद रात की लंबाई बढने लगती है और दिन की लंबाई कम होने लगती है।
Tags: Feature

Related Posts