राजमार्गों के डिवाइडर पर सोलर पैनल लगाने और साइकल सवारों के लिए मार्ग प्रशस्त करने का आईडिया आनंद महिंद्रा को भा गया है!

महिंद्रा ग्रुप के आनंद चेरमेन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और आए दिन विभिन्न वीडियो शेयर करते रहते है। आए दिन उनके वीडियो और उनके मजेदार ट्विट्स लोगों की चर्चा का कारण बनते है। एक बार फिर आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जो की साउथ कोरिया का है। इस वीडियो को देखकर वह काफी प्रभावित हूए है। इस वीडियो को शेयर करते हुये आनंद महिंद्रा ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री आनंद महिंद्रा को टेग भी कर दिया और भारत में भी इस पद्धति को अपनाने की सलाह दी।
इस वीडियो में दक्षिण कोरिया की ट्राफिक सिस्टम दिखाई गई है, जिसमें एक हाइवे दिख रहा है। हाइवे के दोनों तरफ गाडियाँ जा रही है और बीच में साइकलसवारों के सोलर फेनल से ढंका हुआ सोलार ट्रेक बनाया हुआ है। इससे सायकल चलाने वाले लोगों को धूप से तो राहत मिलती ही है, साथ ही उन्हें ट्राफिक का सामना भी नहीं करना पड़ता है। साथ में सोलर पेनल के चलते उन्हें स्वच्छ ऊर्जा भी मिलती है। 
वीडियो शेयर करते हुये आनंद महिंद्रा ने नितिन गडकरी को टेग किया और भारत में इस आइडिया का इस्तेमाल करने की सलाह दी। महिंद्रा ने कहा कि इस तरह से शायद भारत में भी सायकल चलाने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके पहले कुछ ही समय पहले आनंद महिंद्रा ने एक ठेले की तस्वीर शेयर की थी। जिस पर उन्होंने कैप्शन दिया था कि ध्यान रखें हमारी दिल्ली में कोई ब्रांच नहीं है।