एक पौधा छोड़ता है मिसाइल! : जंग की मिसाइलों से उब गये हों तो इस कुदरती मिसाइल की रोचक स्टोरी जानिये!

एक पौधा छोड़ता है मिसाइल! : जंग की मिसाइलों से उब गये हों तो इस कुदरती मिसाइल की रोचक स्टोरी जानिये!

वुड सोरेल प्लांट एक ऐसा पौधा है जिसे छूने पर गुस्सा आ जाता है और फिर ये पौधा फट-फट कर ब्लास्ट करने लगता है

इस वक्त पूरी दुनिया रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में सिमट गई है. रूस द्वारा युक्रेन पर हमला करने के बाद शुरू युद्ध आज अपने सातवें दिन में है। एक तरफ रूस युक्रेन पर चौतरफा हमला कर रहा है तो युक्रेन भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। भले ही इस समय देशों में सैनिक और नागरिक हर हाथ में गोले बारूद और सीमा पर मिसाइले तैनात हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि सिर्फ इंसान ही हथियार चलाने में सक्षम है। इंसानों के अलावा पौधें भी अपने दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब देने की काबिलियत रखते है। पौधों की भी ऐसी प्रजाति है जो लक्ष्य साधकर मिसाइल दागती है।

आपको बता दें कि एक पौधा जिसका नाम वुड सोरेल प्लांट है वो मिसाइल दागने की क्षमता होती है। प्रकृति के अनेकों रहस्यों में से एक ये भी कि प्रकृति में एक ऐसे पौधा ऐसा भी है जो न सिर्फ मिसाइल दागती है। बल्कि उसे छेड़ने वाले को खोज-खोज कर अपना बदला लेती है। वुड सोरेल प्लांट एक ऐसा पौधा है जिसे छूने पर गुस्सा आ जाता है और फिर ये पौधा फट-फट कर ब्लास्ट करने लगता है। साथ ही अगर किसी ने इस पौधे को छेड़ दिया तो अपने बीज को बम बनाकर छूने वाले पर ही बैलिस्टिक की तरह फायर करने लग जाता है। उड़ीसा के IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने इस पौधे का वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया।

आपको बता दें कि ब्राज़ील, मैक्सिको और साऊथ अफ्रीका में पाए वुड सोरेल प्लांट कुछ हिस्सों को छोड़कर ये पौधा दुनिया के अधिकांश हिस्सों में पाया जाता है। अपनी संग्रहित तनाव ऊर्जा के कारण अपने बीजों को दूर तक फेकने की क्षमता रखने वाले इस प्लांट में  4 मीटर दूर तक फेंकने में सक्षम होता है। हालांकि  ये पौधा खुद को परेशान करने वाले पर ही हमला करते हैं। इस पौधे के साथ छेड़खानी करने वाले पर ये पौधा बीज को बम बनकर जो फायर स्टार्ट करते हैं। ये पूरा नजारा  देखने लायक होता है।

Tags: Feature