एक शख्स ने गूगल मैप के सहारे खोज निकाला कुछ ऐसा कि हैरान हैं सोशल मीडिया के लोग

एक शख्स ने गूगल मैप के सहारे खोज निकाला कुछ ऐसा कि हैरान हैं सोशल मीडिया के लोग

द गूगल अर्थ गाइ के नाम से जाने जाने वाले टिकटॉक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक वीडियो

आज का समय तकनीकी का है। हम अपने अधिकांश काम के लिए तकनीक का सहारा लेते है। साथ ही तकनीक भी हमारे काम को ना सिर्फ आसान कर देता है बल्कि कुछ ऐसे काम को भी संभव कर जिसके बारे में एक बार में विश्वास न हो। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गूगल मैप ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में जानकारी हर कोई हैरान है। दरअसल एक आदमी ने इस तकनीक की मदद से पार्क में खोए हुए बच्चे को खोज निकाला।
आपको बता दें कि आज के समय में गूगल मैप्स के जरिए लोग दूर-दराज के इलाकों तक में पहुंच जा रहे हैं। फिलहाल हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया साझा एक वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शख्स गूगल मैप पर लोकेशन को सर्च करते हुए पार्क में एक डस्टबिन में फंसे बच्चे की खोज कर लेता है।
दरअसल द गूगल अर्थ गाइ के नाम से जाने जाने वाले टिकटॉक यूजर ने पार्स डी वैलेंसी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक गोल हरे रंग के डस्टबिन से बच्चे के सिर को बाहर निकलते देखा जा रहा है। जिसे देख सभी को हैरानी हो रही है। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि बच्चा वहां कैसे पहुंचा और डस्टबिन में क्यों घुस गया।
इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है। सोशल मीडिया पर दर्शकों को ये वीडियो खूब भा रहा और लोग इस पर अपनी राय भी व्यक्त कर रहे है।