महिला ने वॉशिंग मशीन में डाल दिये खिलौने, देखें कुत्ते ने क्या प्रतिक्रिया दी

महिला ने वॉशिंग मशीन में डाल दिये खिलौने, देखें कुत्ते ने क्या प्रतिक्रिया दी

अपने खिलौनों को वाशिंग मशीन में देखकर भड़क उठा कुत्ता, देखिए उसका रिएक्शन

अगर आप सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं तो आपको पता होगा कि कैसे यहां आए दिन भिन्न भिन्न प्रकार के वीडियो वायरल होते रहते है। इन वायरल वीडियो में से कुछ वीडियो रोमांचित करने वाले तो कुछ फनी होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सुर्खियों में है, जिसे देखकर आप जरूर चौंक जाएंगे, साथ ही आपकी हंसी भी छूटेगी। हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें दो कुत्तों के बारे में बात किया गया है।
आपको बता दें कि इस वीडियो में दिखाई दे रहे कुत्ते की प्रतिक्रिया से आप चौंक जाएंगे। यह वीडियो मूल रूप से इंस्टाग्राम पेज लाइफ विद लेकी (@lifewithleeki) पर पोस्ट किया गया था। जिसे दूसरे पेज पर शेयर किया गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कुछ गंदे खिलौने वॉशिंग मशीन में धोने के लिए रख रही है। इन खिलौनों में जेब्रा भी होते हैं। अगले सीन में महिला के दो कुत्ते उस मशीन को देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें इस बात से आश्चर्य है कि उसकी मालकिन क्या कर रही है। हालांकि एक कुत्ता तो चुपचाप बैठा है, लेकिन दूसरा कुत्ता नाटकीय ढंग से अलग तरह से प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहा है। वह सोचता है कि कुछ गड़बड़ है और अपनी मालकिन को हत्यारा मानता है!
इसके बाद कुत्ता वॉशिंग मशीन के पास जाता है और खिलौना सूंघने लगता है। फिर वह महिला की ओर देखता है और भौंकने लगता है, मानो कह रहा हो, 'उन्हें बाहर निकालो....तुम एक हत्यारे हो, तुमने उन्हें मार डाला!  फिर वह डॉगी वॉशिंग मशीन से अपने खिलौनों में से ज़ेबरा बाहर निकालता है। उनके साथ दूसरा कुत्ता भी आता है। 
यूजर्स शेयर कर रहे हैं इस वीडियो को बेहद दिलचस्प कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, "क्या टॉय स्टोरी में मॉम द न्यू विलेन हैं?" हालांकि, वीडियो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स इस फनी वीडियो को शेयर कर रहे हैं। साथ ही कमेंट बॉक्स में रोचक प्रतिक्रिया दें।
Tags: Feature