वायरल वीडियो : पहली बार समोसा खा रहे इस इटालियन शख्स की प्रतिक्रिया ने जीता लोगों का दिल

वायरल वीडियो : पहली बार समोसा खा रहे इस इटालियन शख्स की प्रतिक्रिया ने जीता लोगों का दिल

इटली के एक व्यक्ति का पहली बार समोसा खाने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया

सोशल मीडिया पर आये दिन ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिनको देखकर अचरज होने लगता है। कुछ वीडियो ऐसे होते है जिसे देखकर दिल खुश हो जाता है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई खुश हो रहा है। कई बार ऐसा होता है कि कोई कभी नई चीज चखता है तो उसके बाद उसका रिएक्शन देखने जैसा होता है। हाल ही में इटली के एक व्यक्ति के पहली बार समोसा खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जब वो स्नैक टॉय कर लेते हैं तो उनका रिएक्शन वाकई में कमाल का देखने को मिलता है।
बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर indian_italian_couple नामक पेज पर शेयर किया गया है। इस  वीडियो के शेयर किये जाने के बाद से इस वीडियो को 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। अब वायरल हो रहे वीडियो को अमित और अंबरा नाम के एक भारतीय-इतालवी जोड़े ने पोस्ट किया था। वीडियो को शेयर करते हुए पेज के एडमिन ने कैप्शन में लिखा- पहली बार भारतीय फ़ूड टॉय कर रहा हूं। इंस्टाग्राम पर उनके 40k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और YouTube पर 90k के करीब सब्सक्राइबर हैं। दोनों नियमित रूप से एक साथ अपने मजेदार वीडियो पोस्ट करते हैं। इस वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला इटालियन शख्स असल में अंबरा का पिता है, जो पहली बार इंडियन फूड ट्राई कर रहा था।
जैसा कि इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स ने खाने से पहले उसने समोसे के ऊपर थोडी़ सी हरी चटनी डाली। जैसे ही उन्होंने पहली बाईट ली तो वे बेहद खुश हो गए और डांस करने लग गए। ये वीडियो सभी को बेहद पसंद आ रहा है। लोगों के रिएक्शंस की बात करें तो एक यूजर ने लिखा- ऐसा रिएक्शन किसी का मैंने पहली बार देखा है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या बात है।